OnePlus 10 Pro आज हो रहा है लॉन्च, हो सकती है यह कीमत और स्पेक्स

Highlights

OnePlus 10 Pro आज हो रहा है लॉन्च

2K डिस्प्ले के साथ आने वाला है वनप्लस का यह फोन

जानें क्या होगी OnePlus 10 Pro की कीमत

लंबे समय तक रूमर्स, और फिर टीजर्स, लीक्स का हिस्सा बनने के बाद आज वनप्लस (OnePlus) का फ्लैगशिप फोन OnePlus 10 Pro चीन में लॉन्च होने वाला है। डिवाइस को जल्द ही ग्लोबल और भारतीय बाज़ार में भी पेश किया जाएगा। OnePlus 10 Pro कंपनी का पहला फोन होगा जो स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 फ्लैगशिप चिपसेट द्वारा संचालित होगा और फोन में 2K डिस्प्ले मिलने वाली है। चीन में OnePlus 10 Pro को ColorOS 12.1 पर लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 10 Pro का लॉन्च लाइव कैसे देखें?

OnePlus 10 Pro को आज दोपहर 2 बजे चीन में (11:30 am IST) लॉन्च किया जाएगा और लॉन्च इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वैबसाइट पर लाइव किया जाएगा।

OnePlus 10 Pro कीमत (OnePlus 10 Pro Price)

OnePlus 10 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग Rs 46,700) होगी। फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,599 (करीब Rs 54,000) के आसपास होगी। इसके अलावा, OnePlus 10 Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग Rs 58,400) रहने वाली है।

OnePlus 10 Pro स्पेक्स (OnePlus 10 Pro Specs)

रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 10 Pro में 6.7 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजोल्यूशन 2,048 x 1,080 पिक्सल होगा। रेंडर ने ब्लैक, ग्रीन, पर्पल और सिल्वर रंगों को दिखाया है। वनप्लस 10 और वनप्लस 10 प्रो ब्रांड के पहले डिवाइस होने की उम्मीद है जो नए ओप्पो + वनप्लस यूनिफाइड OS की सुविधा देंगे। डिवाइस को नई क्वालकॉम 800-सीरीज़ चिप द्वारा संचालित किए जाने की भी उम्मीद है। अमेरिकी चिपमेकर इस महीने के अंत में इसे पेश कर सकता है।

पहले लीक हुए रेंडर्स ने वनप्लस 10 सीरीज़ के लिए एक नए डिज़ाइन की ओर भी इशारा किया है, जिसमें एक चौकोर आकार का कैमरा देखा गया है जो ऊपर और बाएँ किनारों पर विस्तारित होगा। अन्य स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी शामिल हैं। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles