OnePlus 10 को लेकर सामने आई सबसे जरूरी जानकारी, देखें कब है Launching और कैसा है डिजाइन
हमने देखा है कि जब से OnePlus 9T का लॉन्च कैन्सल हुआ है, तक से OnePlus 10 और इसके साथ एक OnePlus 10 Pro को लेकर जानकारी सामने आ रही है
ऐसा कहा जा रहा है कि यह कंपनी का नया Flagship killer होने वाला है
हालांकि अब इस मोबाइल फोन के बारे में जानकारी सामने आ रही है कि इसे इसी साल लॉन्च किया जा सकता है, यानि OnePlus 10 को इसी साल एक प्रीमियम मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है

हमने देखा है कि जब से OnePlus 9T का लॉन्च कैन्सल हुआ है, तब से OnePlus 10 और इसके साथ एक OnePlus 10 Pro को लेकर जानकारी सामने आ रही है, ऐसा कहा जा रहा है कि यह कंपनी का नया Flagship killer होने वाला है। हालांकि अब इस मोबाइल फोन के बारे में जानकारी सामने आ रही है कि इसे इसी साल लॉन्च किया जा सकता है, यानि OnePlus 10 को इसी साल एक प्रीमियम मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इतना ही नहीं इसे लेकर अन्य जानकारी भी इंटरनेट पर सामने आई है।
OnePlus 10 संभावित लॉन्च डेट और प्राइस
हमने देखा है कि OnePlus अपने किसी भी नए फो को साल के Q1 में लॉन्च करता है, ऐसा ही कुछ एप्पल के साथ भी Apple अपने नए फोन को हर साल September में लॉन्च करता है। अगर हम OnePlus 9 Series की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इसे march 2021 में लॉन्च किया गया था, लेकिन इसे दुनिया भर में अप्रैल महीने में उपलब्ध करा दिया गया था।

अगर इस बात को देखते हुए कहा जाए तो ऐसा लग रहा है कि OnePlus 10 को march 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। अगर हम रुमर आदि पर ध्यान दें तो आपको बात देते है कि OnePlus 10 और इसके साथ OnePlus 10 Pro को 31 मार्च 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि नए लीक आदि भी सामने आ चुके हैं।
अगर हम कीमत आदि की बात करें तो आपको बात देते है कि onePlus 10 को 729 डॉलर से 799 डॉलर के बीच की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि अगर Pro मॉडल की चर्चा की जाए तो इसे 1069 डॉलर से लेकर 1149 डॉलर के बीच की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कीमत में आपको लॉन्च के समय कुछ उतार चढ़ाव नजर आ सकता है।
OnePlus 10 के स्पेक्स और फीचर
OnePlus 10 series की अगर बात करें तो आपको बात देते है कि इस सीरीज के स्पेक्स से पहले हम आपको OnePlus 9 Series के स्पेक्स के बारे में बात देते हैं। आपको बात देते है कि OnePlus 9 Series में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिल रहा है। अब इसे देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि OnePlus 10 को Snapdragon 898 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस चिपसेट को अभी 30 नवंबर को स्नैपड्रैगन के टेक समिट में लॉन्च किया जा सकता है।

इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि OnePlus 10 में आपको एक hasselblad branded कैमरा मिलने वाले है, ऐसा भी कुछ हम OnePlus 9 में भी देख चुके हैं।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile