Nubia V18 चीन में 22 मार्च किया जा सकता है लॉन्च, 6-इंच की डिस्प्ले से हो सकता है लैस

HIGHLIGHTS

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE ने अपने इस स्मार्टफोन Nubia V18 के लॉन्च के लिए मीडिया को न्योता देना शुरू कर दिया है।

Nubia V18 चीन में 22 मार्च किया जा सकता है लॉन्च, 6-इंच की डिस्प्ले से हो सकता है लैस

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE ने अपने इस स्मार्टफोन Nubia V18 के लॉन्च के लिए मीडिया को न्योता देना शुरू कर दिया है। गिज्मोचाइना की एक रिपोर्ट के अनुसार, Nubia V18 स्मार्टफोन में एक लॉन्ग बैटरी होने वाली है, जैसे कि हमने Nubia N3 स्मार्टफोन में देखा था यह स्मार्टफोन भी 5,000mAh क्षमता की बैटरी से लैस हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसके अलावा इस स्मार्टफोन की कीमत इस रिपोर्ट के अनुसार CNY 1,000 यानी लगभग Rs. 10,000 भारत में इसकी कीमत हो सकती है।

अमेज़न पर डिस्काउंट रेट में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोंस

इस रिपोर्ट में ऐसा भी सामने आ रहा है कि और इनवाईट में भी कुछ ऐसा ही लिखा हुआ है कि स्मार्टफोन में एक फुल-स्क्रीन डिस्प्ले हो सकती है जो 6-इंच की एक एज-तू-एज स्क्रीन होगी।

इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि कुछ अन्य कंपनियां जैसे Xiaomi, Huawei, Lenovo, और Meizu भी अपने स्मार्टफोंस को इसी समय के आसपास लॉन्च कर सकती हैं। अभी हाल ही में Nubia ने अपने Nubia N3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में आपको एक 5.99-इंच की डिस्प्ले क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 625 चिपसेट और 5,000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें कोई होम बटन भी मौजूद नहीं था।

फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट रेट में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोंस

इसके अलावा अंत में आपको बता दें कि Nubia N3 स्मार्टफोन में आपको एक 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई थी।

नोट: फीचर्ड इमेज Nubia N3 स्मार्टफोन की है!

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo