Redmi, Mi और POCO के फोंस अब ग्रीन और ऑरेंज जोन में मिलने शुरू

Redmi, Mi और POCO के फोंस अब ग्रीन और ऑरेंज जोन में मिलने शुरू
HIGHLIGHTS

Redmi, Mi और POCO के फोंस को अब ख़रीदा जा सकता है, आपको बता देते है कि Xiaomi अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से ग्रीन और ऑरेंज जोन में इन स्मार्टफोंस को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है

Mi.com के माध्यम से अब आप Xiaomi के टीवी और मोबाइल फोंस के अलावा एक्सेसरीज को भी ऑर्डर कर सकते हैं

देश में कोरोनावायरस लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है, और कुछ कुछ बिज़नेस और अन्य सेवाओं को शुरू भी कर दिया गया है। हालाँकि अभी तक यह कुछ ही एरिया में शुरू किया गया है। देश में अलग अलग जगहों को को अलग अलग रंग के साथ डिवाइड किया गया है, आपको बता देते हैं कि यह कोड एरिया के माध्यम से दिए गए हैं, जैसे रेड जोन, ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन। रेड जोन को देश में उस एरिया के तौर पर देखा जा रहा है जहां कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा इन्फेक्शन हैं, इसके अलावा यहाँ किसी भी बिज़नेस या ज्यादा बड़े पैमाने पर सेवाओं को खोलने की मुहलत नहीं मिली है। इसके अलावा इसके बाद ग्रीन और ऑरेंज जोन आते हैं, जहां कुछ कुछ सेवाओं को खोलने की अनुमति मिल चुकी है। 

ऐसे में Xiaomi की ओर से इस फरमान को जारी करने के साथ ही अपने Redmi, Mi और POCO के फोंस की सेल के शुरू कर दिया गया है, आपको बता देते है कि Xiaomi की ओर से ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी है कि उसने Mi.com के माध्यम से देश में डिलीवरी को शुरू कर दिया है। हालाँकि यह प्रोडक्ट्स को भी आप ऑर्डर कर रहे हैं इन्हें Red Zone में किसी भी रूप में डिलीवर नहीं किया जा सकेगा। मनु कुमार जैन जो कि भारत में Xiaomi के चीफ हैं, उन्होंने एक ट्विट करके जानकारी दी है कि कंपनी कुछ चुनिन्दा स्मार्टफोंस को फ्लिप्कार्ट और अमेज़न पर फिर से री-लिस्ट कर रही है, आप यहाँ भी जाकर इन प्रोडक्ट्स के लिए ऑर्डर कर सकते हैं।

यहाँ आपको बता देते हैं कि POCO X2 को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है, जो कहती है कि Poco India के जनरल मैनेजर C Manmohan ने पुष्टि की है कि Poco F2 एक अलग फोन होगा। Poco F2 Pro को भारत के अलावा, अन्य बाज़ारों में Redmi K30 Pro की समान स्पेक्स के साथ उतारा जा सकता है। देखना होगा कि किन बाज़ारों में आगामी पोको फोन को पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Poco F2 Pro को पोर्तुगल में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम EUR 649 रहेगा। फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल EUR 749 (लगभग Rs 62,000) में पेश किया जा सकता है। Poco स्मार्टफोंस हमेशा से ही हाई-एंड स्पेक्स के लिए जाने जाते हैं। इसलिए ये नए दाम चौंकने वाले हैं।   

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo