Nothing Phone 3a Lite की आज है लॉन्चिंग, इंडिया में इतना हो सकता है प्राइस, देखें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
टेक ब्रांड Nothing आज यानी 29 अक्टूबर को भारत समेत कई ग्लोबल मार्केट्स में अपने नए फोन यानि Nothing Phone 3a Lite को लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन कंपनी की Phone 3 सीरीज़ का ही हिस्सा होने वाला है, इसका मतलब है कि आपको नथिंग अपनी इसी सीरीज में एक नया फोन भी देने वाला है, फोन को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह एक किफायती मॉडल हो सकता है। Nothing Phone 3a के मुकाबले इस फोन को कम प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
डिज़ाइन में हो सकता है बड़ा बदलाव
Nothing ने इस बार अपने सिग्नेचर Glyph Interface से हटकर कुछ नया किया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Phone 3a Lite के रियर पैनल पर सिर्फ एक सिंगल LED लाइट दी जाएगी, यानी Glyph का पूरा पैटर्न इस नए फोन से हटाया जा रहा है। अगर कंपनी इस फोन के साथ नए डिजाइन को लाती है तो इस मामले में एक बड़ी पहल और सबसे बड़ा बदलाव माना जा सकता है।
लॉन्च की टाइमिंग और अन्य डिटेल्स
Nothing Phone 3a Lite का ग्लोबल लॉन्च आज यानि 29 अक्टूबर को 1 PM GMT (यानि 6:30 PM IST) पर होने वाला है। हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह लॉन्च डेडिकेटेड ऑनलाइन इवेंट के ज़रिए होगा या सिर्फ डिजिटल अनाउंसमेंट के रूप में किया जाएगा। हालांकि, जो भी हो इतना जरूर है कि आप कंपनी के YouTube चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर फोन के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे।
कीमत और उपलब्धता को लेकर सामने आई लीक डिटेल्स
शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, Nothing Phone 3a Lite की शुरुआती कीमत EUR 249.99 (लगभग 25,700 रुपये के आसपास) हो सकती है। कुछ यूरोपीय मार्केट्स में इसकी शुरुआती कीमत थोड़ी कम यानी EUR 239.99 (लगभग 24,700 रुपये के आसपास) रहने की संभावना है। फोन को 4 नवंबर से यूरोप में सेल के लिए लाया जाने वाला है।
हालांकि, भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी अभी तक के लिए सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसका भारतीय प्राइस टैग 25,000 रुपये के आस-पास हो सकता है। लॉन्च के समय यह फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन और Black तथा White दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। हालांकि, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि अभी के लिए नहीं हुई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम होगा, इस फोन में आपको एक 50MP प्राइमरी सेंसर सेन्सर के साथ एक 50MP टेलीफोटो लेंस मिलने वाला है, इतना ही नहीं, फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलने वाला है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर की डिटेल्स
लीक्ड Geekbench बेंचमार्क लिस्टिंग्स के अनुसार, यह फोन Android 15 पर चलेगा गीकबेन्च पर इसे सिंगल-कोर में 1,003 तथा मल्टी-कोर में 2,925 पॉइंट्स मिले हैं। ये स्कोर इस ओर इशारा करते हैं कि यह फोन एक मिड-रेंज फोन हो सकता है।
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing Phone 3a Lite में 6.77-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और Mali-G615 MC2 GPU देखने को मिलेगा। इसके साथ 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज की संभावना है।