Nothing Phone (3) को लेकर सामने आया नया टीजर, इस गजब के डिजाइन से लैस होगा फोन
Nothing Phone (3) को लेकर इंटरनेट पर लॉन्च से पहले ही बड़ी जानकारी सामने आई है।
Nothing Phone (3) को लेकर एक नया टीजर सामने आया है।
Nothing Phone (3) को लेकर इंटरनेट पर सामने आए इस टीजर से फोन के डिजाइन की जानकारी मिलती है।
Nothing की ओर से कुछ समय पहले ही यह जानकारी दी जा चुकी है कि कंपनी अपने Nothing Phone (3) को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इस फोन को July 2025 में लॉन्च किया जाने वाला है लेकिन इसे लेकर आने वाले टीजर, लीक और रुमर्स रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी के लिए Nothing Phone (3) की लॉन्च डेट को लेकर कोई भी आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि एक नया टीजर इस फोन के डिजाइन से पर्दा उठा रहा है, आइए पहली झलक में देखते हैं कि यह फोन किस डिजाइन में आ सकता है।
Nothing Phone (3) को लेकर सामने आया नया टीजर
नए टीकर को देखा जाए तो यहाँ कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि Nothing Phone (3) को July के महीने में लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, इस जानकारी को तो पहले आए एक लीक ने भी बता दिया था। हालांकि, अगर नए टीजर के साथ सामने आए एक पोस्टर को देखते हैं तो यहाँ से आगामी फोन की इमेज की जानकारी मिलती है। यहीं से इस आगामी फोन के डिजाइन की भी जानकारी मिल रही है।
Nothing Phone (3) के इस टीजर को देखकर जानकारी मिलती है कि इस फोन में आपको Textured Design Element मिलने वाला है। इसके अलावा इमेज एक बटन भी नजर आ रहा है। इसके अलावा फोन के रियर पैनल को भी इस फोटो में देखा जा सकता है, यहाँ से पता चलता है कि इस फोन में Dual Textured Design Body इस फोन में हो सकती है। इसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि कंपनी अपने डिजाइन में कुछ बदलाव कर सकती है।
यह डिजाइन देखन में अभी हाल ही में लॉन्च हुए CMF Phone 2 Pro से प्रेरित लगता है। यह कमोनी का एक बजट फोन है। इसके अलावा इस टीजर से फोन के Flipkart पर सेल की जानकारी मिल रही है और इसके जुलाई में लॉन्च की खबर सामने आ रही है, हालांकि लॉन्च डेट की अभी भी पुष्टि नहीं हुई है।
अभी तक के लिए जो सामने आया है, उसे आपको भी याद दिला देते हैं। असल में आपको जानकारी के लिए बताया देते है कि कंपनी के CEO Carl Pei ने Nothing Phone (3) से पर्दा उठाया था, और इसे कंपनी के True Flagship Phone भी कहा था। उन्होंने एक वीडियो में यह भी कहा था कि फोन को प्रीमियम मटेरियल के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा हो सकता है कि यह फोन ग्लास बैक और टाइटैनीअम फ्रेम के साथ लॉन्च किया जाए? हालांकि, इस फोन में भी आपको LED लाइट देखने को मिल सकती हैं।
इसके अलावा अभी हाल ही में कंपनी के आधिकारिक की ओर से भी Nothing Phone (3) को लेकर जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा था कि Nothing Phone (3) में परफॉरमेंस को लेकर बड़े बदलाव किए जाने वाले हैं। ऐसे में ऐसी कयास लगाए जा रहे है कि इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 Elite पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, ऐसा भी माना जा रहा है कि फोन को Dimensity 9400 के अलावा Dimensity 9400+ प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है?