नथिंग फोन (3) की कीमत, कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और लॉन्च तारीख भी देखें
नथिंग फोन 3 की कीमत को लेकर Carl Pei ने एक हिंट दिया है।
यहाँ आप जान सकते है कि Nothing के इस फोन का क्या प्राइस होगा।
Nothing Phone (3) के कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और परफॉरमेंस की डिटेल्स भी यहाँ मिलेंगी।
सभी जानते है कि पिछले साल Nothing के CEO Carl Pei की ओर से इस बात की जानकारी दी गई थी कि Nothing Phone (3) को 2025 में लॉन्च किया जाने वाला है। अब 2025 आ चुका है। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि फोन को कब लॉन्च क्या जाने वाला है। एक खास बात आपको बताते चलें कि nothing Phone (3) को कंपनी AI Features के साथ लॉन्च कर सकती है, इसकी जानकारी भी कंपनी की ओर से ही सामने आई थी।
अब इंटरनेट पर एक नया वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें डिवाइस के कुछ पार्ट नजर आ रहे हैं, इस वीडियो में फोन की कई डिटेल्स से भी पर्दा उठा है। इसके अलावा फोन को भी इस वीडियो में देखा जा सकता है, लेकिन इसे ब्लर कर दिया गया है। वीडियो से ऐसा सामने आ रहा है कि Nothing Phone 3 को इन गर्मियों में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा जानकारी यह भी दी जा रही है कि फोन में प्रीमियम मटेरियल इस्तेमाल होने वाले हैं।
इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आ रही है कि फोन में परफॉरमेंस को लेकर कई बड़े अपग्रेड हो सकते हैं, और सॉफ्टवेयर में भी कई बदलावों को देखा जा सकता है। Carl Pei की मानें तो इस वीडियो में वह कह रहे है कि, ‘यह कंपनी के एक ट्रू फ्लैगशिप फोन होने वाला है।’
वीडियो से सामने आ रहा Nothing Phone 3 का प्राइस?
अगर नथिंग फोन 3 के प्राइस को देखते हैं तो जानकारी इस वीडियो से ही सामने आ रही है। असल में, नथिंग फोन 3 की इंडिया कीमत 90,510 रुपये के आसपास हो सकती है। असल में, फोन को 800GBP में लॉन्च किया जा सकता है, अगर डॉलर में देखते हैं तो फोन 1046 डॉलर के प्राइस का हो सकता है। इसको इंडिया रुपयों में देखते हैं तो वो प्राइस आता है, जिसके बारे में हम जिक्र कर चुके हैं।
अगर, Nothing Phone 2 को देखते हैं तो फोन का 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल 629 GPB यानि के 836 डॉलर थी। हालांकि, इंडिया के बाजार में इस फोन को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ऐसे में Nothing Phone 3 को लेकर ऐसा कहा जा सकता है कि यह फोन इंडिया में कम कीमत में मिल सकता है।
अगर कयास लगाये जानें तो ऐसा माना जा सकता है कि nothing Phone 3 को इंडिया के बाजार में 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल में 60,000 रुपये से कुछ ज्यादा कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह प्राइस देखने में सही भी लग रहा है, अगर इसकी तुलना Nothing Phone 2 से की जाए। इस फोन का प्राइस अगर इतना होता है कि यह एक बढ़िया डील हो सकती है, इसके अलावा फोन में आपको कई AI Features भी मिल सकते हैं।
Nothing Phone 3a की लॉन्च डेट?
अगर देखा जाए तो Carl Pei की पिछले साल की घोषणा को देखा जाए तो यह फोन Q3, 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। यह समय July और सितंबर के बीच में कभी आ सकता है। असल में, ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि Nothing Phone (2) को कंपनी ने 2023 की जुलाई में लॉन्च किया था, ऐसे में Nothing Phone (3) को भी कंपनी इस साल इसी महीने के आसपास लॉन्च कर सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।