Digit.in

गजब! मुड़ने वाले फ्लैगशिप फोन पर फ्लैट 20 हजार का कूपन डिस्काउंट, डील देखते ही खरीदने झपट पड़े लोग

Highlights

Amazon एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Tecno Phantom V Flip 2 की कीमत में भारी छूट दे रहा है।

इस डील की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अमेज़न 20,000 रुपए का आकर्षक कूपन ऑफर दे रहा है।

TECNO Phantom V Flip 2 एक स्टाइलिश क्लैमशेल डिज़ाइन के साथ आता है।

गजब! मुड़ने वाले फ्लैगशिप फोन पर फ्लैट 20 हजार का कूपन डिस्काउंट, डील देखते ही खरीदने झपट पड़े लोग

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Tecno Phantom V Flip 2 की कीमत में भारी छूट दे रहा है। यह स्मार्टफोन स्टाइलिश डिज़ाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स के साथ आता है। इस कंपनी की ओर से फोल्डेबल फ्लिप सेगमेंट में यह दूसरा डिवाइस है, जिसे खासतौर पर यंग और टेक के शौकीनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। चलिए इसकी डिस्काउंट डील और फीचर्स देखते हैं।

Tecno Phantom V Flip 2 पर जबरदस्त छूट

इस फोल्डेबल के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वर्जन की असली कीमत 69,999 रुपए है, लेकिन अभी यह अमेज़न पर केवल 54,999 रुपए में उपलब्ध है। इस डील की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस पर अमेज़न 20,000 रुपए का आकर्षक कूपन ऑफर दे रहा है, जिससे डिवाइस की कीमत घटकर केवल 34,999 रुपए रह जाएगी। इतना ही नहीं, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 2000 रुपए तक का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इससे फोन की कीमत 32,999 रुपए पर आ जाएगी।

इसके अलावा, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 50,800 रुपए तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे आप इस डिवाइस को बेहद ही कम कीमत में घर ले जा सकेंगे।

TECNO Phantom V Flip 2 के स्पेसिफिकेशन्स

TECNO Phantom V Flip 2 एक स्टाइलिश क्लैमशेल डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें 6.9-इंच का FHD+ AMOLED मेन डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 3.64-इंच की कवर डिस्प्ले भी दी गई है।

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8050 चिपसेट से लैस है। साथ में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। Phantom V Flip 2 में 64MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अगर आप एक प्रीमियम और स्टाइलिश फोल्डेबल फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो TECNO Phantom V Flip 2 इस समय बेहतरीन डील में उपलब्ध है। बंपर छूट और ऑफर्स के साथ यह फोन अपने सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन बन गया है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles