Nothing का ये वाला Transparent Phone मिल रहा बेहद सस्ता, Flipkart की सेल में धमाका डिस्काउंट
Nothing Phone 2a Plus स्मार्टफोन को इस समय Flipkart पर 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इस फोन में आपको 120Hz AMOLED दिसप्लेट मिलती है, जो 6.7-इंच का पैनल है।
Nothing के इस फोन में आपको Dimensity 7350 Pro प्रोसेसर मिलता है, जो 12GB तक रैम के साथ आता है।
अगर आप एक शानदार मिड-रेंज स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसमें दमदार स्पेसिफिकेशंस और बेहतरीन कैमरा हो, तो Nothing Phone 2a Plus डील को मिस नहीं कर पाएंगे। यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च के समय 29,999 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब Flipkart पर इस पर 8,000 रुपये से ज्यादा की छूट पर खरीदा जा सकता है, इस ऑफर में बैंक की ओर से दिया जा रहा ऑफर भी शामिल किया गया है। आइए जानते हैं इस डील के बारे में।
Nothing Phone 2a Plus: भारत में कीमत और ऑफर्स
Nothing Phone 2a Plus का बेस वेरिएंट (8GB+256GB) अब Flipkart पर 23,999 रुपये में उपलब्ध है। HDFC क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिससे कीमत घटकर 21,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको लगभग लगभग 23,000 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है, जो आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है। फोन को आप EMI ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं, जो 1,176 रुपये प्रति माह की किफायती दाम पर उपलब्ध हैं।
इसके अलावा आप इस फोन के साथ Complete Mobile Protection भी ले सकते हैं जो आपको 1,299 रुपये में मिलने वाला है। आप इसके अलावा Screen Damage Protection भी ले सकते हैं जो आपको 899 रुपये के आसपास की कीमत में मिलने वाला है।
Nothing Phone 2a Plus के स्पेसिफिकेशंस और फीचर
Nothing Phone में एक 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 10-बिट कलर, 120Hz रिफ्रेश रेट, और Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ मिलता है। इसके अलावा इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 7350 Pro प्रोसेसर भी दिया गया है। फोन में 8GB/12GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन भी आपको मिल जाता है। इसके अलावा यह फोन NothingOS 2.6 (Android 14 पर आधारित) है।
कैमरा की बात करें तो इस फोन में आपको एक ड्यूल 50 MP सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन के फ्रन्ट पर कंपनी ने एक 50 MP सेल्फ़ी कैमरा भी शामिल किया है। फोन में एक 5000mAh बैटरी, 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। यह ऑफर आपको शानदार कीमत में एक दमदार स्मार्टफोन दिलाने का मौका देता है। Nothing Phone 2a Plus स्टाइल, परफॉर्मेंस और इनोवेशन का बेहतरीन मिश्रण है।