Digit.in

21 जुलाई को लॉन्च होगा Nothing phone (1), अब तक मिली ये जानकारी

Highlights

21 जुलाई को लॉन्च हो सकता है Nothing phone (1)

Flipkart पर सेल किया जाएगा Nothing phone (1)

Nothing phone (1) के लीक्ड स्पेक्स

21 जुलाई को लॉन्च होगा Nothing phone (1), अब तक मिली ये जानकारी

Nothing के दूसरे प्रोडक्ट के बारे में कई जानकारी सामने आ गई हैं और फोन की अनाधिकारिक लॉन्च की तारीख सामने आ गई है. हालांकि अभी फोन के सारे स्पेक्स सामने नहीं आए हैं. 

AllRound-PC की नई रिपोर्ट के मुताबिक, Nothing phone (1) को 21 जुलाई को पेश किया जाएगा. रिपोर्ट में लिखा गया है कि ये जानकारी एक अनजान डीलर के ज़रिए आई है इसलिए यह पूरी तरह सही हो यह ज़रूरी नहीं है. यह साफ नहीं है कि इस दिन फोन को लॉन्च किया जाएगा या 21 जुलाई को फोन की सेल शुरू होगी.   

रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि Nothing phone (1) को 500 Euros (लगभग Rs 41,519) में पेश किया जाएगा और इसे मिड रेंज स्पेक्स के साथ लाया जाएगा. हम पहले ही जानते हैं कि फोन को क्वालकॉम चिपसेट के साथ लाया जाएगा। कीमत को देखते हुए उम्मीद लगाई जा सकती है कि यह स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ का स्नैपड्रैगन  7 Gen 1 चिपसेट होगा. 

nothing phone 1

चिप के अलावा, अभी Nothing phone (1) के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. Carl Pei ने पहले संकेत दिए थे कि फोन को युनीक डिज़ाइन दिया जाएगा। डिवाइस NothingOS पर काम करेगा जो डिवाइस की अपनी एंड्रॉइड  12 पर आधारित स्किन है.  

पिछली रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, फोन को फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा. 

Nothing ने Phone (1) के लिए फ्लिपकार्ट (Flipkart) से जो साझेदारी की है वो चौंकाने वाली नहीं है। Carl Pei अधिकृत कंपनी ने अपना पहला TWS Nothing Ear (1) पिछले साल भारत में लॉन्च किया था जो फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध है।

Nothing का कहना है कि फ्लिपकार्ट के साथ कंपनी की साझेदारी 2021 की सफल साझेदारी को आगे बढ़ाती है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles