स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक ब्राण्ड SWOTT ने भारत के बाज़ार में प्रवेश किया है; साथ ही कंपनी ने बेहद आकर्षक मेड इन इंडिया TWS ईयरबड्स - AirLIT005 के लॉन्च की घोषणा की है।
नए लॉन्च किए गए यह ईयरबड्स बेहद आरामदायक और स्टाइलिश हैं। ये कुल 12 घण्टे से भी ज़्यादा बैटरी लाईफ देते हैं।
SWOTT AirLIT005 TWS ईयरबड्स को प्रीमियम मटीरियल के साथ तैयार किया गया है।
स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक ब्राण्ड SWOTT ने भारत के बाज़ार में प्रवेश किया है; साथ ही कंपनी ने बेहद आकर्षक मेड इन इंडिया TWS ईयरबड्स – AirLIT005 के लॉन्च की घोषणा की है। नए लॉन्च किए गए यह ईयरबड्स बेहद आरामदायक और स्टाइलिश हैं। ये कुल 12 घण्टे से भी ज़्यादा बैटरी लाईफ देते हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
SWOTT AirLIT005 TWS ईयरबड्स को प्रीमियम मटीरियल के साथ तैयार किया गया है। इनकी अनूठी शेप कानों पर बहुत आरामदायक महसूस होती है, आप लम्बे समय तक आराम से इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। हर ईयरबड ऐसे फिट के साथ आता है कि आप चाहे सैर करें, दौड़ें, जॉगिंग करें या व्यायाम करें, ये ईयरबड्स आपके कानों से निकलकर गिरेंगे नहीं।
नए ब्लूटुथ V5 से युक्त SWOTT AirLIT005 ईयरबड्स लम्बी रेंज में भी बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ शानदार कवरेज देते हैं। हर ईयरबड पावरफुल 10MM के डायनामिक ड्राइवर्स के साथ आता है, जो हर तरह के म्युज़िक में ऑडियो का बेहतरीन परफोर्मेन्स देता है। ड्राइवर्स ज़बरदस्त डीप बास के साथ क्रिस्प और क्लीयर ऑडियो प्रदान करते हैं। इस तरह आप एंटरटेनमेन्ट और वॉइस कॉल्स का बेजोड़ अनुभव पा सकते हैं।
लॉन्च के बारे में बात करते हुए रोहित जैन, फाउंडर एवं डायरेक्टर, SWOTT ने कहा, ‘‘अपने उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए हमने स्मार्ट टेक्नोलॉजी गैजेट्स की व्यापक रेंज के साथ भारत के बाज़ार में प्रवेश किया है। भारतीय ब्राण्ड के रूप में, हमें विश्वास है कि सभी इंडसट्री स्टैंडर्ड को पार कर भारत में निर्मित हमारे प्रोडक्ट्स कोस्ट, क्वालिटी एवं डिज़ाइन पर खरे उतरेंगे।“
ये बड्स IPX4 सर्टिफाईड स्वेट एवं स्प्लैश रेज़िस्टेन्ट हैं, तो आप किसी भी मौसम में इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे वर्कआउट कर रहे हों, हल्की बारिश में रनिंग करना चाहते हों या रोज़मर्रा में ट्रैवल कर रहे हों, निश्चिंत होकर इनका इस्तेमाल कीजिए। ईयरबड्स मुलायम एवं त्वचा के अनुकूल सिलिकॉन टिप के साथ आते हैं, जो न सिर्फ कानों को सुरक्षित रखते हैं बल्कि स्नग फिट के साथ बेहतर साउण्ड आइसोलेशन भी देते हैं। AirLIT005 ईयरबड्स टच कंट्रोल के साथ आते हैं, जिससे आप सिर्फ एक टच के द्वारा ट्रैक चेंज कर सकते हैं, वॉल्युम एडजस्टकर सकते हैं, कॉल्स सुन सकते हैं या अपने स्मार्ट के वॉइस असिस्टेन्ट से बात कर सकते हैं।
SWOTT AirLIT005 एक बार चार्ज होने पर 5.5 घण्टे तक की बैटरी लाईफ देते हैं, चार्जिंग/ कैरी केस 4 गुना अधिक रीचार्ज के साथ कुल 12 घण्टे तक का प्लेबैक टाईम देता है। USB Type-C के साथ AirLIT005 बड्स तेज़ी से चार्ज हो जाते है, तो इसे पूरी तरह से चार्ज करने के लिए आपको लम्बा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।
कीमत और उपलब्धताः
मेड इन इंडिया SWOTT AirLIT005 ईयरबड्स एक्सक्लुज़िव रूप से सिल्वर एवं ब्लैक कलर में 899 रुपये की इंटरोडक्टरी कीमत पर 6 महीने की वारंटी के साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाईट swottlifestyle.com, Amazon.in एवं अन्य ऑफलाईन स्टोर्स से खरीदा जा सकते है।