भारत में Nokia X30 5G के लॉन्च के लगभग 7 महीने बाद कंपनी ने इस फोन की कीमत को घटा दिया है। अब इस फोन को देश में 12,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है। यह फोन 6.43-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है और यह एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट से लैस है। यह हैंडसेट क्लाउडी ब्लू और आइस व्हाइट कलर ऑप्शंस में आता है। Nokia X30 5G एक 4200mAh बैटरी से लैस है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Nokia X30 5G: Price in India
Nokia अपने ऑनलाइन स्टोर के जरिए Nokia X30 5G को खरीदने पर 12000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस फोन की कीमत वर्तमान में 36,999 रुपए है। हालांकि, यह 48,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा हैंडसेट पर नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी उपलब्ध है।
Nokia X30 5G को फरवरी में 6.43-इंच फुल HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च किया गया था जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर चलता है और कंपनी ने तीन मेजर OS अपग्रेड्स के साथ तीन साल के मंथली सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है।
ऑप्टिक्स के लिए Nokia X30 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP PureView प्राइमरी सेंसर और 13MP अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फ़ी और वीडियो कॉल्स के लिए फोन में 16MP फ्रन्ट शूटर दिया गया है।
इस हैंडसेट के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac/ax-ready, Bluetooth 5.1, NFC, GPS/AGPS, GLONASS, Beidou, and a USB Type-C port शामिल हैं।
Nokia X30 5G स्मार्टफोन 4200mAh बैटरी से लैस है जिसे 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके अलावा डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए इसे IP67 रेटिंग भी दी गई है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile