Nokia X30 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़

Nokia X30 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़
HIGHLIGHTS

Nokia X30 5G की यूरोप में कीमत €530 (लगभग 42,100 रुपये) से शुरू होती है

Nokia X30 5G को 100 प्रतिशत रिसाइकिल एल्युमिनियम और 65 प्रतिशत रीसाइकिल प्लास्टिक से बनाया गया है

कोचर ने Nokia X30 5G के डिजाइन और बिल्ड का भी खुलासा किया

Nokia अपने ने स्मार्टफोन के लॉन्च को भारत में टीज़ कर रहा है। Nokia X30 5G जल्द ही भारत में अपनी जगह बनाने वाला है। Nokia X30 को सितंबर 2022 में ग्लोबल लेवल पर मिड-टियर 5G स्मार्टफोन के रूप में पेश किया गया था और अब यह भारत में अपना रास्ता बना रहा है।

भारत और MENA के लिए HMD ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट सनमीत कोचर ने हाल ही में भारत में Nokia X30 5G के लॉन्च को टीज करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। जबकि कोचर ने आधिकारिक रिलीज की तारीख नहीं दी, लेकिन डिवाइस "जल्द ही आ रहा है"।

यह भी पढ़ें: PhonePe ने लिया बड़ा फैसला: अब देश के बाहर भी डिजिटल पेमेंट करना हुआ आसान

Nokia X30 5G कीमत 

Nokia X30 5G को ग्लोबल बाजारों में पहले ही पेश कर दिया गया था, जिससे हमें इसके फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी मिली है। Nokia X30 5G की यूरोप में कीमत €530 (लगभग 42,100 रुपये) से शुरू होती है। हमारा मानना ​​है कि भारत में Nokia X30 5G की कीमत 35 हजार से कम में शुरू होगी। कोचर ने Nokia X30 5G के डिजाइन और बिल्ड का भी खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि Nokia X30 5G को 100 प्रतिशत रिसाइकिल एल्युमिनियम और 65 प्रतिशत रीसाइकिल प्लास्टिक से बनाया गया है। अपने मिड-टियर स्पेसिफिकेशंस के बावजूद, Nokia X30 5G में एल्युमिनियम फ्रेम और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दिया गया है। हालांकि, फोन का बैक पैनल प्लास्टिक का बना है। Nokia X30 5G क्लाउडी ब्लू और आइस व्हाइट रंगों में आता है।

Nokia X30 5G स्पेसिफिकेशंस 

Nokia X30 5G स्नैपड्रैगन 695 SoC द्वारा संचालित है जिसमें 8GB तक रैम मिलती है। फोन 128GB और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। फोन एंड्रॉइड 12 पर चलता है और नोकिया ने तीन साल के ओएस अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है। यह 4200 एमएएच की बैटरी पैक करता है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: Flipkart पर पूरे 21,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है रेडमी का ये प्रोडक्ट

फोन में 6.43-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। स्क्रीन में 90Hz रिफ्रेश रेट, 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है। पीछे की तरफ, Nokia X30 5G में OIS के साथ 50 MP प्राइमरी सेंसर और 13 MP अल्ट्रावाइड यूनिट के साथ डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है।

इसके अलावा, स्क्रीन पर होल-पंच नॉच में 16MP का सेल्फी शूटर मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी और बहुत कुछ शामिल हैं। Nokia X30 5G को धूल और पानी से बचाने के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। डिवाइस में एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर मिलता है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo