Nokia के इन 6 फोंस का दाम हुआ कम, जानें नई प्राइस लिस्ट

HIGHLIGHTS

अमेज़न और फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध हैं ये डिवाइस

Nokia 7.2, Nokia 8.1 और Nokia 6.2 आदि शामिल

Nokia के इन 6 फोंस का दाम हुआ कम, जानें नई प्राइस लिस्ट

बहुत से Nokia फोंस का दाम कम हो गया है और आप भारत में इन फोंस को नई कीमतों में खरीद सकते हैं। शुरुआत करें Nokia 7.2 से तो डिवाइस के 4GB रैम वैरिएंट को Rs 14,695 के दाम में खरीद सकते हैं और फोन अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। फोन के 6GB रैम वैरिएंट को Rs 16,249 से खरीद सकते हैं। Nokia 7.2 में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokia 8.1 के दाम में भी कटौती की गई है जिसे अब Amazon India से Rs 17,490 के दाम में खरीद सकते हैं। कम्पनी ने कुछ बजट स्मार्टफोंस की कीमत भी कम की है। Nokia 4.2 को Amazon से Rs 6,715 और Nokia 6.2 को Rs 12,025 में खरीद सकते हैं। याद दिला दें कि Nokia 6.2 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Nokia 6.1 Plus के 4GB रैम वैरिएंट को Flipkart पर Rs 8,999 के दाम में खरीद सकते हैं। दूसरी ओर Nokia 5.1 Plus का 3GB रैम वैरिएंट अब Flipkart पर Rs 6,999 में मिल रहा है। इसके साथ ही Nokia 7.1 को Rs 12,999 के डिस्काउंट रेट में सेल किया जा रहा है।

ड्यूल सिम वाला Nokia 7.1  में 5.84 इंच की फुल एचडी+ (1080×2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत है। स्टोरेज की बात करें तो Nokia 7.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी/ 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। Nokia 7.1 में 3 जीबी/ 4 जीबी रैम के विकल्प मिलेंगे। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस के बैक पर दो कैमरे होंगे। एफ/1.8 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर जुगलंबदी में काम करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहेगा, इसका अर्पचर एफ/2.0 है। नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन ड्यूल फ्लैश और कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है। यूज़र एक वक्त पर दो नैनो सिम कार्ड या फिर एक नैनो सिम या एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल में ला सकते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile