New Variant में लॉन्च हुआ Nokia G42 5G, पहली Sale में महंगे हेडफोन मिलेंगे बिल्कुल Free, जानें सबकुछ | Tech News
Nokia ने भारत में G42 5G का 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट पेश किया है।
इस स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है।
इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को 999 रुपए वाले ब्लूटूथ हेडफोन फ्री मिलेंगे।
नोकिया ब्रांडेड स्मार्टफोन्स बनाने वाली HMD Global कंपनी ने हाल ही में Nokia G42 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने अब भारत में इस स्मार्टफोन का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है। Nokia ने भारत में G42 5G का 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट पेश किया है। यह हैंडसेट HD+ डिस्प्ले और क्वालकॉम चिपसेट से लैस आता है।
Nokia G42 5G : कीमत और उपलब्धता
इस स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। इसे सो-ग्रे, सो-पर्पल और सो-पिंक कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस 18 अक्टूबर से Nokia.com पर ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को 999 रुपए वाले ब्लूटूथ हेडफोन फ्री मिलेंगे।
Nokia G42 : स्पेसिफिकेशन्स
नोकिया का यह फोन 6.56-इंच HD+ डिस्प्ले और 720 x 1612 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। यह स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है और अधिक सुरक्षा के लिए इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
G42 5G एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर पर चलता है जिसे 6GB रैम के साथ 5GB वर्चुअल का सपोर्ट दिया गया है। इसके स्टोरेज ऑप्शन में 128GB मेमोरी शामिल है जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Nokia G42 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फ़ी के लिए इसमें एक 8MP फ्रन्ट-फेसिंग कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा हैंडसेट को IP52 रेटिंग भी दी गई है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।