Nokia 8.2 के साथ आज Nokia 2.3 और Nokia 5.2 भी हो सकते हैं लॉन्च

HIGHLIGHTS

आज Nokia 8.2 से उठेगा पर्दा

आज लॉन्च होंगे नोकिया के तीन नए फोन

Nokia 8.2 के साथ आज Nokia 2.3 और Nokia 5.2 भी हो सकते हैं लॉन्च

Nokia आज Cairo, Egypt में इवेंट का आयोजन कर रहा है। कम्पनी आज के इवेंट में स्मार्टफोन Nokia 8.2 को लॉन्च कर सकता है। कम्पनी ने लॉन्च इवेंट के लिए ट्विटर पर एक विडियो टीज़र पोस्ट किया है। उम्मीद की जा रही है कि कम्पनी आज के इवेंट में Nokia 2.3, Nokia 5.2 तथा Nokia 8.2 को लॉन्च करेगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आधिकारिक Nokia Mobile YouTube चैनल पर चलेगी और इवेंट रात 10:30 PM शुरू होगा। आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Nokia 8.1 को भी पिछले साल 5 दिसम्बर को लॉन्च किया गया था इसलिए उम्मीद है कि कम्पनी आज इसकी जगह लेने के लिए Nokia 8.2 को लॉन्च करेगा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Nokia 8.2 का 5G वैरिएंट लॉन्च किया जाएगा। सम्भावना है कि Nokia 8.2 को 64MP प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। यह कहा जा रहा है कि डिवाइस में वॉटरप्रुफ और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलेगा। कुछ लीक्स आ रहे हैं कि Nokia 8.2 स्नैपड्रैगन 700-सीरीज़ के साथ आएगा और इसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।

कम्पनी आज के इवेंट में Nokia 5.2 और Nokia 2.3 को लॉन्च किया जाएगा। NPU की रिपोर्ट के मुताबिक, एक Chilean store ने Nokia 2.3 के चारकोल वैरिएंट की जानकारी साझा की है और इसका प्राइस CLP($) 97,378 $119 (लगभग Rs 8,500) रखा जा सकता है। अभी तक भारत में डिवाइस के लॉन्च की पुष्टि नहीं हुई है। HMD ग्लोबल ने भारत में Nokia 2.2 का प्राइस Rs 5,999 कर दिया गया है जिससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही डिवाइस को भारत में भी पेश कर दिया जाएगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile