Nokia 7.2 को मिलना शुरू हुआ Android 10 का अपडेट

HIGHLIGHTS

नोकिया का आठवाँ फोन android 10 के साथ

कई नए फीचर्स शामिल

Nokia 7.2 को मिलना शुरू हुआ Android 10 का अपडेट

HMD Global ने अपने 2019 में लॉन्च हुए Nokia 7.2 स्मार्टफोन को android 10 पर अपग्रेड कर दिया है। यह अपडेट जारी किया जा चुका है और फोन में नए फीचर्स लेकर आ रहा है। Nokia 7.2 को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था और डिवाइस Android 9 Pie के साथ आया था। कंपनी ने अब इस डिवाइस के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अपडेट में नोकिया 7.2 के लिए गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन android 10 मिल रहा है। यह नोकिया का आठवाँ स्मार्टफोन है जिसे android 10 का अपडेट मिला है। इस लिस्ट में Nokia 9 PureView, Nokia 8.1, Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus, Nokia 6.1 और Nokia 2.2 शामिल हैं। Nokia 7.2 एंडरोइड वन सॉफ्टवेयर पर चलता है और नियर स्टॉक android यूज़र इंटरफेस के साथ काम करता है।

Nokia 7.2 के लिए आए नए update में Android 10 का जेस्चर नेविगेशन, स्मार्ट रिप्लाई, बैटर प्राइवसी कंट्रोल, फोकस मोड और डिजिटल वेलबीइंग के लिए फ़ैमिली लिंक जैसे फीचर मिल रहे हैं।

Nokia 7.2 को 6.3-इंच की फुल-HD+ डिस्प्ले के साथ उतारा गया है जो HDR10 सपोर्ट करती है और इसे गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। नोकिया का यह डिवाइस ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC द्वारा संचालित है और इसे 6GB रैम के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस में 128GB स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia 7.2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/1.79 है, तथा दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है और इसका अपर्चर f/2.2 है, वहीं तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन के फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile