Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन को मिलना शुरू हुआ Android 10 का अपडेट और सिक्यूरिटी फीचर्स

HIGHLIGHTS

Nokia 6.1 Plus मोबाइल फोन को कुछ नए अपडेट मिले हैं

इस अपडेट में फोन को डार्क मोड, जेस्चर नेविगेशन, स्मार्ट रिप्लाई, नया UI और अन्य एप्प कण्ट्रोल मिले हैं

इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि इस अपडेट का साइज़ 130.7MB है

Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन को मिलना शुरू हुआ Android 10 का अपडेट और सिक्यूरिटी फीचर्स

HMD Global की ओर से सामने आ रहा है कि Nokia 6.1 Plus मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को दिसम्बर 2019 का एंड्राइड सिक्यूरिटी पैच मिल रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य फीचर भी इसके साथ ही मोबाइल फोन को मिले हैं। जैसे मोबाइल फोन को अब डार्क मोड मिला है, इसके अलावाजेस्चर नेविगेशन भी आपको इस अपडेट के साथ मिला है. साथ ही स्मार्ट रिप्लाई भी अब आपको इस मोबाइल फोन में मिलने वाला है। आपको बता देते हैं कि अभी पिछले साल ही Nokia 7.1, Nokia 6.1 और Nokia 9 Pureview को भी एंड्राइड 10 का अपडेट मिला था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालाँकि अब Nokia 6.1 Plus स्मार्टफ़ोन को यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस अपडेट में यानी एंड्राइड 10 अपडेट में आपको ज्यादा एप्प कण्ट्रोल, नया UI, और अन्य कई चीजें भी मिली हैं। HMD Global की ओर से सामने आया है, और ट्विटर के माध्यम से ऐसा भी सामने आ रहा है कि Nokia 6.1 Plus मोबाइल फोन यूजर्स को एंड्राइड 10 का अपडेट मिल चुका है। इस नए अपडेट को एक OTA के तौर पर जारी किया गया है। इसका मतलब है कि फोंस पर यह अलग अलग समय पर आ सकता है। हालाँकि अगर आपको अभी तक अपने फोन में यह अपडेट नहीं मिला है तो आपको बता देते हैं कि आप बड़ी आसानी से फोन की सेटिंग में जाकर इस अपडेट को जांच सकते हैं। 

अभी हाल ही में Nokia 6.1 के लिए आए अपडेट का साइज़ 106.6MB है और Nokia 7 Plus के लिए 97.1MB का अपडेट आया है। अपडेट के लिए आपके हैंडसेट पर ऑटोमेटिकली नोटिफिकेशन आएगा और आप सेटिंग्स में जाकर मैनुअली भी इसे चेक कर सकते हैं। चेंजलोग में केवल नवम्बर एंड्राइड सिक्योरिटी पैच का पता चलता हिया उर साथ ही यह कुछ बग्स को भी फिक्स करता है।

हाल ही में रिपोर्ट में सामने आया था कि नोकिया के हैंडसेट के लिए गूगल अस्सितंत का नया एम्बिएंट मोड जारी किया जा रहा है। Nokia  6.1, Nokia 6.1 Plus, Nokia 7.1, Nokia 8.1, Nokia 9 PureView, Nokia 3, Nokia 3.2, और Nokia 4.2 को यह अपडेट मिल रहा है। Google Assistant का नया एम्बिएंट मोड प्लग इन करने पर आपके डिवाइस को स्मार्ट डिस्प्ले में बदल देता है। इस फीचर को सबसे पहले Nokia 6.2 और Nokia 7.2 में पेश किया गया था।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile