आज भारत में लॉन्च किये जा सकते हैं Nokia 6 (2018), Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco आज भारत में किये जा सकते हैं पेश, यहाँ देखें लाइव स्ट्रीमिंग

आज भारत में लॉन्च किये जा सकते हैं Nokia 6 (2018), Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco आज भारत में किये जा सकते हैं पेश, यहाँ देखें लाइव स्ट्रीमिंग
HIGHLIGHTS

आज नई दिल्ली में होने वाले Nokia इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आप यहाँ देख सकते हैं।

अभी पिछले सप्ताह ही HMD Global की ओर से मीडिया को न्योता देना शुरू कर दिया गया था। कंपनी आज भारत में अपना एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। आपको बता दें कि नई दिल्ली में होने वाला यह लाइव इवेंट 11:30 AM से शुरू होने वाला है। हालाँकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की जानकारी नहीं दी है कि आखिर इस लॉन्च इवेंट में कंपनी की ओर से क्या और कौन से डिवाइस लॉन्च किये जाने वाले हैं। 

हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी की ओर से जिन डिवाइसों को MWC 2018 में पेश किया गया था, उनमें से कुछ डिवाइस आज भारत में लॉन्च किये जा सकते हैं। इन डिवाइस में Nokia 7 Plus, Nokia 6 (2018) और Nokia 8 Sirocco स्मार्टफोंस हैं। हालाँकि एक डिवाइस पर सभी की नजर और रह सकती है, इसे आज के इवेंट में लॉन्च करने की पूरी संभावना भी है। इसका नाम Nokia 8110 4G है। इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि HMD ग्लोबल ने MWC 2018 में यह वादा भी किया था कि वह अपने डिवाइस भारत में अप्रैल में लॉन्च कर सकती है। 

Flipkart इन प्रोडक्ट्स पर दे रहा है ख़ास ऑफर्स

अगर अज भारत में लॉन्च होने वाले इन स्मार्टफोंस के लॉन्च के साक्षी बनना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आप अपने घर बैठे या ऑफिस में बैठे भी देख सकते हैं। यह आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। आप नोकिया के आधिकारिक फेसबुक पेज पर जाकर इसे देख सकते है। कंपनी ने फेसबुक पर एक पब्लिक इवेंट बनाया है, जिसे "Nokia Mobile India Launch 2018" शीर्षक से देखा जा सकता है। आप यहाँ इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

आपको बता दें कि इन स्मार्टफोंस को इस इवेंट से पहले ही कंपनी की भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हालाँकि अभी तक इनकी कीमत से इस लिस्टिंग में पर्दा नहीं उठा है।

MWC 2018 के दौरान लॉन्च किए गए Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco अच्छा कैमरा एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं। इन दोनों डिवाइसेज़ में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जो Zeiss ऑप्टिक्स के साथ आता है। दोनों डिवाइसेज़ में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी टेलीफ़ोटो सेंसर मौजूद है। साथ ही दोनों डिवाइस 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ आते हैं और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर से लैस हैं। Nokia 7 Plus में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है जबकि Nokia 8 Sirocco में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Nokia 7 Plus में 6 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मौजूद है और यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 660 SoC से लैस है। वहीं, Nokia 8 Sirocco में 5.5 इंच का क्वॉड HD डिस्प्ले मौजूद है जो पतले बेज़ेल्स के साथ आता है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। यह स्मार्टफोन 6GB रैम, 128GB स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 835 के साथ आता है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

इन दोनों डिवाइसेज़ के अलावा HMD Global अपना Nokia 6 (2018) स्मार्टफोन भी भारत में पेश कर सकती है। Nokia 6 (2018) पिछले साल के Nokia 6 का अपडेटेड वर्जन है जो तेज़ स्नैपड्रैगन 630 SoC, 3GB या 4GB रैम और 32GB या 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इस डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo