Nokia 5310 Feature Phone बेहतरीन डिजाईन और धमाकेदार बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च

HIGHLIGHTS

Nokia की ओर से उसके Nokia 5310 फीचर फोन को लॉन्च कर दिया गया है

इस फीचर फोन में आपको ड्यूल फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स और लम्बी बैटरी लाइफ मिल रही है

Nokia 5310 Feature Phone बेहतरीन डिजाईन और धमाकेदार बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च

HMD Global ने अपने ऑनलाइन इवेंट में Nokia 5310 को भी पेश किया है, जो मूल Nokia 5310 Xpress Music से प्रेरित डिवाइस नजर आ रहा है। इस 2जी फीचर फोन को एमपी 3 प्लेयर और एफएम रेडियो, डुअल फ्रंट-फेसिंग स्पीकर्स के साथ पेश किया गया है और इसका क्लासिक डिजाइन इसे एक नया ही अनुभव प्रदान करता है, ऐसा भी कहा जा सकता है कि इसका डिजाईन भी आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकता है, फोन में आपको स्टैंडबाय मोड में या चार्जिंग के बिना कॉल करने के घंटों तक का समय मिलता है, अर्थात् कम शब्दों में ऐसा कहा जा सकता है कि इस मोबाइल फोन में आपको सबसे दमदार बैटरी मिल रही है। जो इसे और भी खास बना देती है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फोन में आपको एक 2.4-इंच (320 x 240 पिक्सल) QVGA डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको MT6260A प्रोसेसर भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा फोन में आपको 8MB रैम, 16MB इंटरनल स्टोरेज, माइक्रोएसडी के साथ 32GB तक एक्सपैंडेबल मेमोरी आदि का सपोर्ट भी मिल रहा है। 

इसके अलावा फोन को सीरीज 30+ ओएस पर पेश किया गया है, इस मोबाइल फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ वीजीए रियर कैमरा भी मिलता है, इसके अलावा फोन में आपको 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एफएम रेडियो आदि का सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि यह एक 2जी फोन है जो (900/1800) के साथ आता है, इसके अलावा इसमें आपको वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 3.9, माइक्रो यूएसबी का सपोर्ट भी मिलता है।

इसके आलावा फोन में आपको एक 1200mAh क्षमता की रिमूवेबल बैटरी मिल रही है, जो कंपनी के अनुसार 7.5 घंटे टॉक टाइम (सिंगल सिम और ड्यूल सिम) के साथ और स्टैंडबाय टाइम 22 दिन (ड्यूल सिम) तक, 30 दिन (सिंगल सिम) तक का समय देने में सक्षम है। 

नोकिया 5310 रेड विथ व्हाइट और ब्लैक विथ व्हाइट में आता है, इसकी कीमत 39 यूरो (यूएस $ 41/Rs 3,115 लगभग) है और यह मार्च से आपको मिलना शुरू हो जाएगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile