MWC 2019: U शेप नौच के साथ Nokia 3.2 और 4.2 की हुई घोषणा

MWC 2019: U शेप नौच के साथ Nokia 3.2 और 4.2 की हुई घोषणा
HIGHLIGHTS

Nokia 3.2 और Nokia 4.2 में आपको U शेप नौच मिलता है जो कि नोकिया मिड रेंज डिवाइस में आते हैं। साथ ही ये फ़ोन्स ब्रीथिंग नोटिफिकेशन लाइट और गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आते हैं।

Nokia ने Mobile World Congress जो कि मोबाइल इंडस्ट्री में बार्सिलोना में आयोजित  होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेड शो है, अपनी लेटेस्ट पेशकश  का खुलासा किया है। MWC 2019 के दौरान Nokia ने Nokia 3.2 और Nokia 4.2 की घोषणा Nokia 9 PureView और Nokia 1 Plus तथा Nokia 210 के साथ कर दी है। Nokia 3.2 और Nokia 4.2 मिड रेंज स्मार्टफोन्स हैं जो U-shaped notch, बड़ी बैटरी और कई खास फीचर्स के साथ आते हैं। .

Nokia 3.2  की कीमत और स्पेक्स

Nokia 3.2 में आपको 6.26 इंच HD+ डिस्प्ले और पावर बटन की साइड में एक ब्रीथिंग नोटिफिकेशन लाइट मिलता है।  यह फ़ोन Android One पर आधारित है जैसा कि सभी नोकिया फ़ोन्स हैं लेकिन Nokia ने इस बार अपने सभी लेटेस्ट Android-One फ़ोन्स को Google Assistant button के साथ पेश किया है जिसमें Nokia 3.2 और Nokia 4.2 शामिल हैं। Nokia 3.2 एंट्री लेवल Qualcomm Snapdragon 429 SoC से लैस है और इसमें आपको   6.26-HD+ डिस्प्ले U-shaped notch के साथ मिलती है। इसके साथ ही इसमें एक 4,000mAh जिसमें नोकिया का यह दावा है कि यह दो दिन कि बैटरी लाइफ देती है। Nokia 3.2 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है जो ब्लैक और स्टील कलर में आती है। बैक पर एक 13MP सेंसर है जो AI scene-recognition  के साथ आता है। वहीँ दूसरी ओर 8MP फ्रंट कैमरा है। Nokia 3.2 $139 यानी लगभग 9873 रुपए की कीमत में आता है।

Nokia 4.2 की कीमत और स्पेक्स

 Nokia 4.2  में बहुत से स्पेक्स Nokia 3.2 की तरह ही हैं। इसमें पावर बटन की साइड में एक ब्रीथिंग नोटिफिकेशन लाइट मिलता है। यह भी Android One-certified जो तीन साल सेक्युरिटी अपडेट के साथ आता है। दोनों ही फ़ोन्स फेस अनलॉक के साथ आते हैं। Nokia 4.2 में भी U-shaped notch और 13MP बैक कैमरा depth-sensor के साथ मौजूद है। Nokia 4.2 Qualcomm Snapdragon 439.से लैस है। कुछ जगह Nokia 4.2 को NFC के साथ लाया जायेगा जिससे contact-less payments को बढ़ावा मिल सके। साथ ही तक April 2019 $169 यानी लगभग 12,005 रुपए की कीमत में Pink sand और black कलर में उपलब्ध होगा।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo