Nokia 2.1 स्मार्टफोन (1GB रैम) को मिला एंड्राइड पाई गो का अपडेट
HMD Global की ओर से अभी हाल ही में Nokia 5 (2017) के लिए एंड्राइड पाई का अपडेट जारी किया था, हालाँकि इसके अलावा Nokia 8 के लिए भी भारत में यह अपडेट जारी कर दिया गया है।
HMD Global की ओर से अभी हाल ही में Nokia 5 (2017) के लिए एंड्राइड पाई का अपडेट जारी किया था, हालाँकि इसके अलावा Nokia 8 के लिए भी भारत में यह अपडेट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा आपको बता दें कि Nokia 6 (2017) को भी यह अपडेट दे दिया गया है। हालाँकि अब यह अपडेट Nokia की ओर से गूगल के गो एडिशन पर लॉन्च किये गए Nokia 2.1 को भी एंड्राइड पाई गो का अपडेट दे दिया गया है।
SurveyNokia 2.1 मोबाइल फोन को पिछले साल मई में लॉन्च किया गया था, और यह एंड्राइड 8.1 Oreo (Go Edition) पर लॉन्च हुआ था। हालाँकि अब इस मोबाइल फोन को सबसे लेटेस्ट अपडेट दे दिया गया है। अगर हम Nokia 3.1 Plus मोबाइल फोन की बात करें तो इस स्मार्टफोन को यह अपडेट जनवरी में ही मिल गया था। हालाँकि इसके बाद Nokia 3.1 और Nokia 5.1 को भी यह अपडेट मार्च 2019 ई मिलने वाला है।
Get it while it's hot! Our latest Android 9 Pie update is rolling out now. Nokia 2.1 just keeps getting better. #Nokiamobile pic.twitter.com/SN9uEsqPGZ
— Juho Sarvikas (@sarvikas) February 21, 2019
अगर हम Nokia 8 मोबाइल फोन की बात करें तो इसे भी एंड्राइड 9.0 Pie का अपडेट दे दिया गया है, इस बात की जानकारी कंपनी के Product Office Juho Sarvikas ने एक ट्विट करके की थी।
Namaste India! Aapke #Nokia8 ke liye ab tayyar hai! Aapki patience ke liye dhanyawaad
— Juho Sarvikas (@sarvikas) February 20, 2019
Nokia 8 में 5.3 इंच की क्वाड HD डिस्प्ले दी गई है। यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 835 मोबाइल चिपसेट द्वारा काम करता है। यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है और कंपनी अगले महीने तक इसका 6GB रैम वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। Nokia 8 एंड्राइड 7.1.1 नौगट पर लॉन्च किया गया था, हालाँकि बाद में इसे एंड्राइड 8.0 ओरियो पर अपग्रेड कर दिया गया था।
यह स्मार्टफोन IP54 सर्टिफाइड है और यह नया डिवाइस Nokia के OZO ऑडियो एनहेंसमेंट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन टेम्पर्ड ब्लू, पोलिश ब्लू, सिल्वर और पोलिश कॉपर कलर के विकल्पों में उपलब्ध है। Nokia 8 में 3080mAh की बैटरी से लैस है और उम्मीद की जा रही है की यह अपने स्टॉक एंड्राइड एक्सपीरियंस के साथ अच्छी बैटरी लाइफ ऑफर करेगा।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile