Nokia 1.3 हो सकता है कंपनी का अगला एंट्री-लेवल फोन

HIGHLIGHTS

Nokia 1.3 पर कंपनी कर रही है काम

मॉडल नंबर TA-1213 के साथ आएगा फोन

Nokia 1.3 हो सकता है कंपनी का अगला एंट्री-लेवल फोन

HMD Global जल्द ही अपना एक अन्य किफ़ायती स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। नोकिया का यह नया फोन मॉडल नंबर TA-1213 के साथ ब्लुटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यह रूमर्ड फोन Nokia 1.3 हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ब्लुटूथ लिस्टिंग पर Nokia TA-1213 को ब्लुटूथ 4.2 सपोर्ट के साथ देखा गया है और कहा जा रहा है कि डिवाइस Qualcomm Snapdragon 200 सीरीज़ के प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा जो कि Qualcomm 215 प्रॉसेसर होने की उम्मीद है। Nokia 1.3 से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन संभावना है कि कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च करेगी।

कंपनी ने हाल ही में भारत में अपना Nokia 2.3 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस मोबाइल फोन को यानी Nokia 2.3 स्मार्टफोन को ड्यूल नैनो सिम की सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा यह एंड्राइड 9 पर काम करता है, हालाँकि कंपनी ने कहा है कि इस मोबाइल फ़ोन को एंड्राइड 10 पर भी अपग्रेड किया जाएगा। इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.2- इंच की HD+ इन-सेल स्क्रीन मिल रही है। इसके अलावा यह एक वाटरड्राप नौच डिजाईन है। फोन में आपको क्वाड-कोर मीडियाटेक हेलिओ A22 चिपसेट मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 2GB की रैम भी मिल रही है। 

अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को एक ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है, जो एक 13MP f/2.2 अपर्चर वाले मेन कैमरा और एक 2MP के डेप्थ सेंसर का मिश्रण है। इसके अलावा फोन के फ्रंट पर आपको एक f/2.4 अपर्चर वाला 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में यानी Nokia 2.3 में आपको 32GB की स्टोरेज मिल रही है, जिसे अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 400GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। 

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile