MTNL दिल्ली और मुंबई सर्कल में सभी ब्रॉडबैंड प्लांस पर दे रहा है डबल डाटा
यह ऑफर लैंडलाइन कनैक्शन पर ही उपलब्ध
हर रोज़ मिलेगा 5GB डाटा
Coronavirus की वजह से खौफ के माहौल में कई शहर लोक डाउन कर दिए गए हैं और लगभग सभी लोग वर्क फ्रोम होम कर रहे हैं। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर भी ऐसे में सक्रिय हो गए हैं और अपने यूज़र्स को बढ़िया इंटरनेट प्लान दे रहे हैं। अन्य इंटरनेट प्रदाताओं के अलावा, MTNL ने भी नया कदम उठाया है। अब दिल्ली और मुंबई सर्कल में ब्रॉडबैंड यूज़र्स डबल डाटा ऑफर कर रहे हैं। इस तरह कंपनी लोकडाउन को सफल बनाने और यूज़र्स को इंटरनेट देने का प्रयास कर रहा है। अतिरिक्त इंटरनेट लोगों को घरों से काम करने में मदद करेगा।
SurveyMTNL कॉपर बेस्ड कनैक्शन में फ्री इन्स्टालेशन देगा लेकिन यूज़र्स को राउटर के लिए पैसा देना होगा। वैबसाइट पर दिए गए सभी प्लांस के लिए डबल डाटा दिया जाएगा। BSNL ने भी इसके तहत नया प्लान जारी किया है और BSNL का ‘Work@Home’ ब्रॉडबैंड प्लान यूज़र्स को प्रतिदिन 5GB डाटा ऑफर कर रहा है जिसकी स्पीड 10Mbps रहती है। बीएसएनएल का यह प्लान भारत में सभी सर्कल पर उपलब्ध है जिसमें अंडमान और निकोबार भी शामिल है।
हालांकि, MTNL और BSNL केवल लैंडलाइन कनैक्शन पर ही यह ऑफर दे रहा है। यूज़र्स को हर रोज़ 5GB डाटा मिलेगा जिसकी स्पीड 10Mbps रहेगी। हालांकि, 5GB लिमिट पूरी होने के बाद यूज़र्स को 1Mbps की लिमिटेड स्पीड मिलेगी।
BSNL और MTNL के इस क़दम के बाद लोगों के लिए वर्क फ्रोम होम आसान हो जाएगा। इस तरह कम से कम लोग बाहर निकलेंगे और इन्फ़ैकशन फैलने का खतरा कम हो जाता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile