Motorola Razr Fold: मोटोरोला का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च, देखें फीचर्स और कीमत

Motorola Razr Fold: मोटोरोला का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च, देखें फीचर्स और कीमत

MWC 2026 इवेंट के दौरान आज Motorola Razr Fold को लॉन्च कर दिया गया है. Motorola Razr Fold कम्पनी की और से पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है, और यह Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 6000mAh बैटरी के साथ आता है. इस फोल्डेबल में 8.1 इंच की इंटरनल डिस्प्ले और एक 6.6 इंच की कवर स्क्रीन दी गई है. इसमें एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जो 50MP Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर से लैस है। यह फोल्डेबल खुलने पर 4.6mm पतला है और बंद होने पर 9.9mm पतला है. चलिए इस नए स्मार्टफोन के बारे में सबकुछ डिटेल में जानते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola Razr Fold की कीमत और उपलब्धता

Motorola Razr Fold आने वाले कुछ महीनों में लैटिन अमेरिका, उत्तर अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व और एशिया पैसिफिक में कुछ चुनिंदा बाज़ारों में उपलब्ध होने की पुष्टि हो गई है. यूरोप में इसकी कीमत EUR 1,999 (लगभग 2,14,200 रुपये) रखी जाएगी जिसे Moto Pen Ultra के साथ ऑफर किया जाएगा। इसे पैंटोन ब्लैकेंड ब्लू और पैंटोन लिली व्हाइट शेड्स में लॉन्च किया गया है.

Motorola Razr Fold के स्पेसिफिकेशन्स

Motorola Razr Fold स्मार्टफोन में एक 6.6 इंच की LTPO pOLED कवर डिस्प्ले दी गई है, जो 1,080×2,520 पिक्सल रेज़ोल्यूशन, 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है. डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरैमिक 3 कोटिंग दी गई है. इसके अलावा फोल्डेबल में 8.1 इंच इनर LTPO pOLED डिस्प्ले है, जो 2K रेसोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 6200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और अल्ट्रा थिन ग्लास (UTG) प्रोटेक्शन के साथ आती है.

Motorola Razr Fold स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट पर चलता है जिसे Adreno A829 GPU, 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. साथ ही इसमें रैम बूस्ट फीचर्स भी मिलता है जिससे यूज़र्स 16GB तक वर्चुअल मेमोरी बढ़ा सकते हैं. कम्पनी इसमें 7 साल तक के एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड्स और 7 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है. यह एंड्रॉइड 16-आधारित My UX पर काम करता है.

ऑप्टिक्स के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है जो 50MP मेन सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ और एक 50 MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा से लैस है. इसमें कवर स्क्रीन पर एक 32MP सेल्फी कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20MP सेल्फी शूटर है. ये कैमरे 30fps पर 8K और 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं. फोन में 6000mAh बैटरी लगी है जो 80W चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

अतिरिक्त फीचर्स की बात करें तो Motorola Razr Fold में ऑथेंटिकेशन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है. फोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और तीन माइक्रोफोन मिलते हैं. कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, LTE, Wi-Fi 7, NFC, GPS, और USB Type-C port शामिल है. इसे IP49-रेटेड बिल्ड मिला है.

स्पेशल एडिशन भी हुआ लॉन्च

स्टैंडर्ड वेरिएंट के साथ-साथ मोटोरोला ने Motorola Razr Fold का एक खास FIFA World Cup 26 Collection एडिशन भी लॉन्च किया है. इस मॉडल में फुटबॉल-प्रेरित डिज़ाइन तत्व हैं. एक टेक्सचर्ड डॉट पैटर्न और 24K गोल्ड-प्लेटेड एक्सेंट्स भी मिलते हैं. यह मैट फिनिश और “26” टाइपोग्राफी के साथ आता है.

यह भी पढ़ें: Holi 2026: ये यूनीक एक्सेसरीज़ होली को बना देंगी और रंग भरा, 1000 रुपये में बेस्ट चॉइस?

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo