Motorola Razr 60 Ultra के लॉन्च के तुरंत बाद सस्ता हो गया Razr 50 Ultra स्मार्टफोन, गिरने के बाद अब इतनी रह गई कीमत
Motorola Razr 60 Ultra के लॉन्च के बाद Motorola का दूसरा मुड़ने वाला फोन यानि Motorola Razr 50 Ultra सस्ता हो गया है।
अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह इस समय आपको 42% के डिस्काउंट पर मिलेगा।
आइए जानते है कि Motorola Razr 50 Ultra का दाम कितना गिरा है।
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हमने देखा है कि पिछले कुछ समय में फ्लिप और Foldable Phones की प्रसिद्धि बढ़ी है। अब जब फ्लिप और फ़ोल्डेबल फोन्स की बात हो रही है तो मोटोरोला को कैसे पीछे छोड़ा जा सकता है। कंपनी ने अपने नए Motorola Razr 60 Ultra को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इसके पहले कंपनी ने Motorola Razr 50 Ultra को लॉन्च किया था। नए फोन को कंपनी ने कई बड़े अपग्रेड और बदलावों के साथ लॉन्च किया था। नए फोन के लॉन्च होने के साथ ही कंपनी का पुराना फोन सस्ता हो गया है। असल में, ऐसा कहा जा सकता है कि Motorola Razr 60 Ultra के लॉन्च के बाद Motorola Razr 50 Ultra की कीमत में गिरावट आई है। अब सस्ते में अगर आपको कोई फोन मिले तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका इसे खरीदने का बनता है। आप इस मौके का फायदा उठाना चाहेंगे कि नहीं यह तो आपको पूरी डील देखकर ही पता चल सकता है। आइए फिर Motorola Razr 50 Ultra के नए और पुराने प्राइस को देखते हैं।
Motorola Razr 50 Ultra का धमाका डिस्काउंट
इस समय Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन का Flipkart पर लिस्टिंग प्राइस 1,19,000 रुपये के आसपास है। हालांकि, इस प्राइस को देखकर आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसपर कितना ही डिस्काउंट मिल सकता है, या Flipkart की ओर से दिया जा सकता है। चलिए, इसे भी देख लेते हैं। असल में, Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन पर आपको Flipkart 42% का डिस्काउंट लिस्टिंग प्राइस पर दे रहा है। इस डिस्काउंट के बाद Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन का प्राइस घटकर मात्र 68,549 रुपये मात्र बचता है।
Bank Offer Deal को मिलाकर धमाका डील
लिस्टिंग प्राइस पर Flipkart बड़ा ऑफर दे रहा है। हालांकि, अगर बैंक ऑफर को भी जोड़ दिया जाए तो यह डील और भी ज्यादा आकर्षक बन जाती है। असल में, अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card के ग्राहक हैं तो आपको इसका लाभ हो सकता है। Motorola Razr 50 Ultra की खरीद के लिए अगर आप इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 5% डिस्काउंट अलग से इस फोन को और भी सस्ता कर देता है। इसका मतलब है कि इस ऑफर का लाभ लेकर आप फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं।
हालांकि, अगर इसमें एक्सचेंज ऑफर को भी जोड़ दिया जाए तो इस समय इससे बेहतर डील आपके लिए कोई हो नहीं सकती है। इन सभी ऑफर और डिस्काउंट का लाभ लेकर आप Flipkart के माध्यम से Motorola के एक दूसरे मुड़ने वाले फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए लगे हाथ इस फोन के स्पेक्स आदि भी देख लेते हैं।
Motorola Razr 50 Ultra के स्पेक्स और फीचर भी देख डालें
किसी भी फोन की डील हमारे लिए अच्छी हो सकती है, क्योंकि फोन सस्ते में मिलता है और भारतीय होने के नाते सस्ते में कोई चीज अगर मिल रहा है तो उसे पहली फुरसत में लपक लेना हमारा काम है। ऐसा ही कुछ इस फोन के साथ भी किया जा सकता है, लेकिन किसी भी फोन को खरीदने से पहले आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि उसमें स्पेक्स और फीचर कैसे हैं, इसके बाद ही आपको कोई फोन खरीदना चाहिए। आइए Motorola Razr 50 Ultra को खरीदने से पहले भी इसके स्पेक्स और फीचर आदि की जानकारी आपको दिए देते हैं।
Motorola के इस फोन को स्लीक डिजाइन में पेश किया गया है, फोन सिलिकॉन पॉलीमर बैक और एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आता है। इस फोन में IPX8 रेटिंग मिलती है, जो इसे पानी के संपर्क में आने के बाद भी सुरक्षित रख सकती है। फोन में एक 6.9-इंच की मेन डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा फोन में एक 4-इंच की कवर डिस्प्ले भी आपको मिलती है, दोनों में ही गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है और एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा इसे एक बेहतरीन फोन बना रहा है। इसकी परफॉरमेंस का जिम्मा स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट को दिया गया है।