Motorola Razr 2019 मोबाइल फोन Rs 10000 के कैशबैक के साथ Flipkart पर लिस्टेड, 8 मई को सेल

HIGHLIGHTS

Motorola Razr को Flipkart पर लिस्ट किया जा चुका है

इस वेबसाइट के अनुसार स्मार्टफोन को 8 मई को सेल के लिए लाया जाने वाला है

इस मोबाइल फोन की कीमत भारत में Rs 1,24, 999 है, हालाँकि इसपर आपको Rs 10000 का डिस्काउंट भी मिल रहा है

Motorola Razr 2019 मोबाइल फोन Rs 10000 के कैशबैक के साथ Flipkart पर लिस्टेड, 8 मई को सेल

Motorola का नया फ्लिप यानी फोल्डिंग फोन Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन को 8 मई को यानि कल भारत में सेल के लिए लाया जाने वाला है। जहां इस मोबाइल फोन को कुछ पहले ही भारत में पेश कर दिया जाना था, लेकिन Covid-19 महामारी के चलते इस फोन के लॉन्च में डिले हुआ है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस मोबाइल फ़ोन को R 1,24,999 की कीमत में भारत में ख़रीदा जा सकता है, हालाँकि इसपर आपको कई ऑफर भी मिलने वाले हैं। आपको बता देते हैं कि अगर आप Citibank Credit या Debit Card इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको इस मोबाइल फोन पर आपको Rs 10,000 का कैशबैक दिया जाने वाला है। 

इसके अलावा Flipkart Axi Bank Credit Card के माध्यम से आपको 5 फीसदी का अनलिमिटेड कैशबैक भी मिल रहा है। हालाँकि अगर आप इस मोबाइल फोन को नो-कास्ट EMI के अस्त खरीदना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आप इसे Rs 5,209 प्रति महीने के अनुसार खरीद सकते हैं। हालाँकि Covid-19 महामारी के चलते आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज नहीं कर पायेंगे।

Motorola Razr (2019) में 6.2 इंच की Cinemavision foldable pOLED स्क्रीन के साथ उतारा गया है जिसका रेज़ोल्यूशन 2142 x 876 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है। फोन में 2.7 इंच की एक्सटर्नल डिस्प्ले दी ई है जिसका रेज़ोल्यूशन 600 x 800 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 4:3 है। यह फोल्डेबल फोन ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 10nm मोबाइल प्लेटफार्म द्वारा संचालित है और इसे एड्रेनो 616 GPU के साथ उतारा गया है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है और डिवाइस एंड्राइड 9 पाई पर काम करता है।

कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 16MP का रियर कैमरा मिला है जिसका अपर्चर f/1.7 है और इसका पिक्सल साइज़ 1.22um, EIS, ड्यूल पिक्सल ऑटोफोकस (AF) और लेज़र AF के साथ आया है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है। इसके अलावा फोन में 2510mAh की बैटरी मिल रही है जो 15W TurboPower फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस स्प्लैश प्रूफ वॉटर रेसिस्टेंट नेनोकोटिंग के साथ आया है।  

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile