Motorola Razr (2019) आज हो रहा है लॉन्च: यहां देखें लाइव स्ट्रीम

HIGHLIGHTS

दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा इवेंट

ऑनलाइन-ऑनली होगा यह इवेंट

Motorola Razr (2019) आज हो रहा है लॉन्च: यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Motorola आज भारत में अपना फोल्डेबल फोन Razr (2019) लॉन्च करने वाला है और फोन को फ्लिप्कार्ट के माध्यम से सेल किया जाएगा। जहाँ तक लॉन्च इवेंट की बात है यह केवल ऑनलाइन-ऑनली इवेंट होगा और आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। यह लॉन्च इवेंट दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा और कम्पनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक प्रोफाइल पर इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फोन की बात करें तो Motorola Razr (2019) दिखने में पुराने Motorola Razr की तरह ही है, इसमें कर्व्ड बॉटम चिन दिया गया है और सभी फीचर्स को नए तौर पर पेश किया गया है। कम्पनी ने डिज़ाइन को वॉटर रीपेलेंट बनाया है।

Motorola Razr की प्राइमरी डिस्प्ले 6.2 इंच की फ्लेक्सिबल OLED HD+ स्क्रीन है जिसका रेज़ोल्यूशन 876×2142 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है जो हाफ फोल्ड हो सकती है। स्क्रीन फोल्ड होने के बाद भी दोनों डिस्प्ले का गैप समान है और यूज़र्स को 2.7 इंच की सेकेंडरी क्विक व्यू डिस्प्ले मिलती है जिसका रेज़ोल्यूशन 600×800 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का उपयोग सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन पढने, म्यूज़िक प्लेबैक को कण्ट्रोल करने के लिए किया जा सकता है।

Motorola ने डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का f/1.7 प्राइमरी शूटर दिया है जो फोन फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा का काम करता है और अनफोल्ड होने पर प्राइमरी कैमरा की तरह काम करता है। कम्पनी ने कैमरा सॉफ्टवेयर में नाईट विज़न मोड को भी शामिल किया है जिससे लो-लाइट में बढ़िया तस्वीरें ली जा सकें। लो-लाइट तस्वीरों को बेहतर बनाने के लिए AI एल्गोरिथम का उपयोग किया गया है। Motorola Razr की मुख्य डिस्प्ले पर मौजूद नौच में एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलता है जो फुल स्क्रीन में सेल्फी लेने के काम आता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Razr एंड्राइड 9 पाई पर काम करता है और कम्पनी ने इस बात को सुनिश्चित किया है कि अगर आप सेकेंडरी स्क्रीन पर कुछ देख रहे हैं तो फोन को फ्लिप करने पर मुख्य डिस्प्ले पर भी वही दिखाई देगा।

बॉटम चिन में फिंगरप्रिंट सेंसर और USB टाइप-C पोर्ट को जगह दी गई है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डिवाइस ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 SoC पर काम करता है और इसे 6GB रैम तथा 2510mAh बैटरी के साथ उतारा गया है। बैटरी 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile