64MP कैमरा, 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Motorola One Hyper

HIGHLIGHTS

Motorola One Hyper में मिल रहा है 64MP का रियर कैमरा

32MP सेल्फी कैमरा के साथ आने वाला कम्पनी का पहला फोन

64MP कैमरा, 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Motorola One Hyper

Motorola ने ब्राज़ील में अपना Motorola One Hyper लॉन्च कर दिया है। Motorola One Hyper कम्पनी का पहला फोन है जो पॉप-अप कैमरा मोड्यूल के साथ आया है। इसके अलावा, डिवाइस में 64MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है जो कि हम Realme, Xiaomi और Samsung के फोंस में देख चुके हैं। यह कम्पनी का पहला फोन है जो 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आया है। डिवाइस को 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है और यह 10 मिनट में स्मार्टफोन को 0-42 मिनट तक चार्ज कर सकती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola One Hyper में 6.5 इंच की 1080 x 2340 LCD स्क्रीन मिलती है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्राइड 10 पर काम करता है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, बॉक्स में 18W चार्जर ही मिलता है। डिवाइस के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Motorola One Hyper को ब्लू, रेड और पर्पल कलर में लॉन्च किया गया है। डिवाइस का वज़न 200 ग्राम है और इसका प्राइस $400 (लगभग Rs 28,000) है। हालांकि, अभी डिवाइस के India launch की तारीख सामने नहीं आई है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile