Motorola Moto G71s हो गया है लॉन्च, कीमत है 20 हज़ार से भी कम

HIGHLIGHTS

Motorola Moto G71s को किया जा चुका है लॉन्च

Motorola Moto G71s की कीमत है करीब CNY 1,699 (19,500 रुपये)

5000mAh की बैटरी से लैस है Moto G71s

Motorola Moto G71s हो गया है लॉन्च, कीमत है 20 हज़ार से भी कम

Motorola Moto G71s को लॉन्च कर दिया गया है जो पिछले साल लॉन्च हुए Moto G71 का अपग्रेडेड वर्जन है। इसके फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 695 प्रॉसेसर, 8GB रैम और 5000mAh की बैटरी मिलती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कीमत की बात करें तो Moto G71s में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है जिसकी कीमत CNY 1,699 (19,500 रुपये) से शुरू होती है। स्मार्टफोन व्हाइट और ब्लू कलर के विकल्प में आता है।

यह भी पढ़ें: ये Redmi का जबरदस्त स्मार्टफोन मचाएगा बवाल! सामने आई लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स

Moto G71s स्पेक्स

Moto G71s में 6.6 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट FHD+ AMOLED है। फोन एंडरोइड 12 पर आधारित My UX 3.0 पर काम करता है। डिस्प्ले में DCI-P3 व DC डिमिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Moto G71s

डिवाइस को डॉल्बी एटमोस के साथ स्टीरियो स्पीकर का साथ दिया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर द्वारा संचालित है और इसे Adreno 619 GPU का साथ दिया गया है। डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है जिसे माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।

यह भी पढ़ें: जेब में ड्राइविंग लाइसेन्स न होने पर भी नहीं कटेगा चालान! इन यूजर्स के बड़े काम आएगी ये ट्रिक

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आया है। इसके अलावा, डिवाइस में 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा भी मिल रहा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है। Moto G71s की 5,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है जिसे 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Enjoying writing since 2017... View Full Profile