Moto G51 50MP Triple Camera सेटअप के साथ 20 हजार रुपये के अंदर लॉन्च हुआ, डिजाइन है धांसू

Highlights

महीनों तक लीक और अफवाहों में रहने के बाद आखिरकार मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन यानि Moto G51 को लॉन्च कर दिया गया है।

Moto G51 स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है

Moto G51 को मिड-रेंज कैटेगरी में लॉन्च किया गया है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ SoC और 5,000mAh की बैटरी शामिल है

महीनों तक लीक और अफवाहों में रहने के बाद आखिरकार मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन यानि Moto G51 को लॉन्च कर दिया गया है। Moto G51 स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है। Moto G51 को मिड-रेंज कैटेगरी में लॉन्च किया गया है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ SoC और 5,000mAh की बैटरी शामिल है। डिस्प्ले में फ्रंट कैमरे के लिए पंच होल कट-आउट है। स्मार्टफोन में बैक पैनल पर एक कैप्सूल के आकार का कैमरा मॉड्यूल है जिसमें तीन सेंसर हैं।

Moto G51 का प्राइस और सेल डिटेल्स

चीनी ब्लॉगर WHYLAB की रिपोर्ट से पता चला है कि मोटोरोला ने चीन में Moto G51 का सिंगल 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,499 (लगभग 17,500 रुपये) में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन को ब्लू और ग्रे ग्रेडिएंट रंगों में पेश किया गया है। मोटोरोला ने यह खुलासा नहीं किया है कि स्मार्टफोन को भारत और अन्य बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं, लेकिन यह एक बजट पेशकश है, इसे देखते हुए मोटोरोला इसे भारत में भी आधिकारिक तौर पर ला सकता है, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Moto G51 स्मार्टफोन में मौजूद टॉप फीचर और स्पेक्स

Moto G51 में 6.8-इंच होल-पंच LCD डिस्प्ले है जिसे 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट पर लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन 2.2GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ SoC पर काम करता है, इसके अलावा फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है, अगर आप स्टॉरिज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा सकते हैं।

कैमरे आदि की बात करें तो आपको बात देते है कि फोन में यानि Moto G51 में बैक पर एक ट्रिपल-कैमरा सेटअप है जिसमें एक 50-मेगापिक्सेल S5JKN1 प्राइमेरी सेन्सर है, इसके साथ-साथ 8-मेगापिक्सेल और 2-मेगापिक्सेल सेंसर भी शामिल है। हालांकि फोन के फ्रन्ट पर आपको एक सेल्फ़ी कैमरा भी दिया गया है, लेकिन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

Moto G51 में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ है। कनेक्टिविटी के लिए मोटो जी51 5जी सपोर्ट, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आता है। स्मार्टफोन के बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

नोट: यहाँ दिखाई गई सभी इमेज काल्पनिक हैं!

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles