Motorola Moto G Fast के बारे में सामने आया नया लीक

HIGHLIGHTS

Motorola Moto G Fast का आधिकारिक विडियो हुआ लीक

होगा मोटोरोला का एंट्री लेवल फोन

Motorola Moto G Fast के बारे में सामने आया नया लीक

Motorola Moto G Fast को लीक किया जा चुका है और Motorola US YouTube चैनल के ज़रिए पोस्ट किए गए विडियो में दिखे फोन पर सवाल उठ रहे हैं। देखने में Moto G Fast एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। PulseMouse द्वारा इस विडियो को पहली दफा स्पॉट किया गया था। हालांकि, बाद में विडियो को कुछ यूट्यूब चैनल द्वारा री-अपलोड भी किया गया है। ऐसी अफवाहें भी आई हैं कि Moto G Fast वास्तव में Moto G Power का निचला वर्जन होगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Moto G Fast Specs

Moto G Fast को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट द्वारा संचालित किया जाएगा और फोन को 3GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा। फोन को ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा होगा और यह 118 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ आएगा और साथ ही एक मैक्रो लेंस भी इसमें शामिल होगा।

प्रोमो विडियो से पता चलता है कि फोन को पंच-होल कटआउट के साथ देखा जा सकता है जिसमें एक सेल्फी कैमरा मिलेगा जो कि आजकल के स्मार्टफोंस के लिए सामान्य बात है। फोन के बैक पर मोटोरोला बैटविंग लोगो में फिंगरप्रिंट सेन्सर को जगह दी गई है।

Moto G Fast को दो दिन की बैटरी लाइफ के साथ उतारा जा सकता है और फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि फोन को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा और फास्ट चार्जिंग एडाप्टर को बॉक्स में जगह दी जाएगी या नहीं।

लॉन्च डेट करीब आने तक Moto G Fast के बारे में अधिक जानकारी पता चल सकती है। फोन के प्रमोशनल कंटैंट को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले कुछ दिनों में फोंस को लॉन्च किया जाएगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile