Motorola Moto E40 (मोटोरोला मोटो ई40) को भारत में आज लॉन्च कर दिया गया है। लेनोवो अधिकृत ब्रांड मोटोरोला ने इस फोन को 90Hz डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा के सैट पेश किया है। Moto E40 IP52 सर्टिफाइड वॉटर रिपेलेंट डिज़ाइन के साथ आया है। ये दो रंगों में आया है और 64GB स्टोरेज ऑफर करता है। मोटो ई40 की टक्कर में बाज़ार में realme C21Y, Samsung Galaxy M12, और Infinix Hot 11 जैसे फोंस पहले से मौजूद हैं। यह भी पढ़ें: मिनटों में जाने कितने Mobile Number रेजिस्टर्ड हैं आपके Aadhaar Card के साथ
Motorola Moto E40 (मोटोरोला मोटो ई40) को भारत में 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ Rs 9,499 में सेल किया जाएगा। फोन कार्बन ग्रे और पिंक क्ले रंगों में आया है और इसे 17 अक्टूबर रात 12 बजे से Flipkart पर सेल किया जाएगा। यह भी पढ़ें: Samsung ने पेश किया सैमसंग ‘बीस्पोक’ 4-डोर फ्लेक्स फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर
Motorola Moto E40 Android 11 पर काम करता है और डिवाइस में 6.5 इंच की मैक्स विजन HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है। डिवाइस Unisoc T700 SoC द्वारा संचालित है और इसे 4GB रैम के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। रियर कैमरा को पोर्ट्रेट मोड, पनोरमा, फेस ब्युटि, HDR नाइट विजन, मैक्रो विजन और प्रो मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेल्फी व विडियो कॉल के लिए Moto E40 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आया है। यह भी पढ़ें: अमेज़न की सेल खत्म होने से पहले खरीदें ये Smart TV, मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट
Motorola Moto E40 को 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g, ब्लुटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, FM रेडियो और USB टाइप-C पोर्ट दिए गए हैं। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो स्टैंडर्ड 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें: LPG बुकिंग पर पा सकते हैं 10 हज़ार तक का मुनाफा, बस कुछ ही दिन में खत्म हो रहा है ऑफर, जानें कैसे