Motorola Edge से उठा पर्दा, बड़े वेरिएंट से किस तरह है अलग?

HIGHLIGHTS

SD765 द्वारा है संचालित

ट्रिपल कैमरा से है लैस

Motorola Edge से उठा पर्दा, बड़े वेरिएंट से किस तरह है अलग?

Motorola ने अपने Edge+ फ्लैगशिप फोन के साथ Motorola Edge को भी लॉन्च किया है जो कि एक किफ़ायती फोन है। दोनों फोंस को मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस (MWC) 2020 में पेश किया जाना था लेकिन Coronavirus के कारण कई बड़े ईवेंट्स के साथ ही कॉन्फ्रेंस भी रोक दी गई। हालांकि, कई कंपनियों ने COVID-19 को देखते हुए स्मार्टफोंस के लिए वर्चुअल ईवेंट्स आयोजित किए हैं। हाल ही में, वनप्लस ने अपनी OnePlus 8 सीरीज़ और Apple ने अपने iPhone SE 2020 को लॉन्च किया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola Edge लगभग Edge+ जैसे ही फीचर्स ऑफर करता है और फोन समान बनावट और समान डिस्प्ले के साथ आया है। रेगुलर Edge क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट द्वारा संचालित है जो कि ओक्टा-कोर CPU है जो 2.4GHz पर क्लोक्ड है और इसे Adreno 620 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आया है और इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Edge थोड़ा अलग कैमरा सेटअप ऑफर करता है और फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। मुख्य कैमरा का अपर्चर f/1.9 है आर यह एक टेलीफोटो लेंस के साथ आया है जो कि 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आया है। फोन में 16MP का एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। इसके अलावा, डिवाइस में 25MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

इसके अलावा, Edge में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का दाम यूरोप में EUR 699 (लगभग Rs 58,000) रखा गया है और भारतीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile