धम्म करके गिरी Motorola के महंगे वाले फोन की कीमत, ऑफर देख खरीदने टूट पड़े लोग
अगर आप 25 हज़ार रुपये के अंदर एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन कन्फ्यूज़ हैं कि कौन सा खरीदें, आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। ज्यादातर लोगों को अपने लिए सही फोन चुनने में परेशानी होती है क्योंकि मार्केट में ऑप्शंस की भरमार है। लेकिन अब आपको और कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है। यहां हम आपको एक ऐसे मिड-रेंज फोन के बारे में बता रहे हैं जो लॉन्च तो 30 हज़ार में हुआ था लेकिन फिलहाल 25 हज़ार से कम में आपका हो सकता है, यानी कम दाम में आपको महंगे फोन वाले फीचर्स मिलेंगे। आइए डील चेक करते हैं।
SurveyMotorola Edge 70 Fusion की डील
यहां हम जिस फोन की बात कर रहे हैं वह Motorola Edge 70 Fusion है, जो इस समय Amazon पर 41% के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 26,990 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। यह कीमत फोन के शुरुआती 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके अलावा, बात करें बैंक ऑफर्स की तो कुछ चुनिंदा क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स के जरिए भुगतान करके आप इस फोन पर 2500 रुपये तक बड़ी अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं।
अगर उनमें से कोई भी बैंक कार्ड उपलब्ध न हो, तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर 809 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है जो Amazon Pay Balance के तौर पर मिलेगा। इतना ही नहीं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पुराने फोन के एक्सचेंज पर 25,600 रुपये तक का ऑफर भी पेश कर रहा है।
अगर आप पूरा भुगतान एक साथ करने के बजाए Motorola Edge 70 Fusion को किश्तों पर लेना चाहते हैं, तो EMI ऑप्शंस 949 रुपये से शुरू होते हैं। (खरीदने के लिए क्लिक करें!)
Motorola Edge 70 Fusion के स्पेक्स
Motorola Edge 70 Fusion डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने वाला एक सॉलिड ऑप्शन है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 13MP का अल्ट्रावाइड शूटर है। फ्रंट कैमरा 32MP का है। एज सीरीज का यह फोन 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर चलता है जिसे 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
यह Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है जिसे पर इसे तीन OS अपग्रेड्स और 5 साल के सिक्योरटी अपडेट्स मिलेंगे। इसकी एक और बड़ी IP68 और IP69 रेटिंग है। फोन में 7000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें: 3 घंटे 52 मिनट की Spy Thriller ने ओटीटी पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1 महीने बाद भी टॉप 10 में कब्ज़ा, रेटिंग 8.2
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
