3 घंटे 52 मिनट की Spy Thriller ने ओटीटी पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1 महीने बाद भी टॉप 10 में कब्ज़ा, रेटिंग 8.2
Dhurandhar: The Revenge सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही है. इसका क्रेज़ लोगों में हर दिन तेज़ी से बढ़ता रहा है, यही वजह है कि इसने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके भारत की 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के तौर पर रिकॉर्ड कायम कर दिया है. Dhurandhar 2 फिल्म 5 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर और फिर 19 जून को Netflix पर रिलीज़ हुई थी और अब, लगभग 1 महीने बाद भी इसने दोनों प्लेटफॉर्म्स पर टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में अपनी जगह बना रखी है.
Surveyधुरंधर: द रिवेंज इसी साल रिलीज़ हुई एक धमाकेदार स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है. इसे ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने Jio Studios और B62 Studios के तहत प्रोड्यूस किया है.
Dhurandhar 2 की कहानी
धुरंधर 2 जसकिरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के बारे में है, एक भारतीय जासूस जो एक भारतीय जासूस जो कराची के क्रूर अंडरवर्ल्ड सरगना के रूप में सत्ता में आता है। हमजा अली मजारी के नकली नाम से काम करते हुए, वह 26/11 हमलों का बदला लेने के लिए खतरनाक गैंग वॉर से निपटता है और व्यापक भू-राजनीतिक खतरों का सामना करता है।
3 घंटे 52 मिनट लंबी है फिल्म
इस फिल्म की कहानी जितनी सुनने में रोमांचक लगती है उससे हज़ारों गुना देखने में है, जिसका अंदाज़ा फैंस के बीच इसके क्रेज़ को देखकर ही लगाया जा सकता है. इतना ही नहीं, IMDb पर भी इसे 8.2/10 की बेहतरीन रेटिंग मिली है. यह भी ध्यान देने वाली बात है कि यह फिल्म 3 घंटे 52 मिनट लंबी है लेकिन फिर भी दर्शक इसे देखते हुए एक मिनट के लिए भी बोर नहीं होते, जो इसके स्टैंडर्ड को और ज्यादा बढ़ाता है.
धुरंधर 2 की स्टार कास्ट
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, संजय दत्त, आर. माधवन और गौरव गेरा भी महत्वपूर्ण किरदारों में नज़र आते हैं.
टॉप 10 कर रही ट्रेंड
अगर आपने अब तक धुरंधर 2 नहीं देखी है तो आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं. नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग शोज़ की लिस्ट में धुरंधर 7वें नंबर पर बनी हुई है जबकि जियोहॉटस्टार पर तो इसमें 5वें नंबर पर ही कब्ज़ा कर रखा है. यह फिल्म वाकई एक मस्ट वॉच है, जिसे देखने के बाद आप भी इसके फैन हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: भारत के लिए कैसे खतरा बनते जा रहे Chinese App? ATM तक को कर रहे शटडाउन, क्या ऐसा संभव है!
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
