Motorola Edge 50 Pro 5G का प्राइस गिरा धड़ाम, नए प्राइस खरीदने वाला है, अभी चेक करें कहाँ से खरीदना है
Motorola Edge 50 Pro इस समय सस्ते में सेल किया जा रहा है।
Motorola के इस फोन को Flipkart पर डिस्काउंट और ऑफर में खरीदने के लिए ये सही मौका है।
Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन पर इस समय 9000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
अगर आप एक प्रीमियम फोन को सस्ते में खरीदने की बात जोह रहे थे तो आपके पास Motorola Edge 50 Pro 5G को इस समय सस्ते में खरीदने का एक बढ़िया मौका है। आप इस फोन को इस समय 25000 रुपये के आसपास के प्राइस में खरीद सकते हैं। Motorola Edge 50 Pro के प्राइस में भारी गिरावट हुई है। इस फोन को आप Flipkart Bonanza Sale में सस्ता खरीद सकते हैं। फोन की असल प्राइस को देखते हैं तो यह लगभग लगभग 32,000 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च हुआ था। फोन के कुछ खास फीचर्स को देखा जाए तो यह pOLED Curved Panel के साथ आता है। इस फोन में IP68 सर्टिफिकेशन भी मिलता है, इसके अलावा डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और पावरफुल परफॉरमेंस के साथ साथ ट्रिपलकैमरा और अन्य कई धमाकेदार फीचर मिलते हैं।
अब अगर आप इस फोन के फीचर्स आदि को देखकर इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए आपके लिए पूरी Flipkart Deal के बारे में बताते हैं, इसके अलावा फोन के स्पेक्स पर विस्तार से भी चर्चा करते हैं।
Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन का Flipkart पर नया प्राइस
Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन को इस समय आप 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं, हालांकि फोन का असल प्राइस 36,999 रुपये था। इस फोन पर ग्राहकों को 5% का अतिरिक्त कैशबैक भी मिलने वाला है, जिसके बाद फोन को आप 27,999 रुपये के स्थान पर 26,660 रुपये में मिलने वाला है। कैशबैक के कारण डील और भी ज्यादा अच्छी हो जाती है। फोन फोन आप No Cost EMI के अलावा EMI पर भी खरीद सकते हैं। आपको दोनों ही ऑप्शन मिल रहे हैं। अलग अलग बैंक कार्ड्स पर आपको अलग अलग ऑफर मिल सकते हैं।
पुराने फोन को देकर आप Motorola के इस फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। Motorola Edge 50 Pro की खरीद अगर आप अपने पुराने अच्छी कंडीशन वाले फोन को देकर करते हैं तो आपको 27000 रुपये तक के आसपास की बचत हो सकती है। हालांकि, यह डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर पूरी तरह से निर्भर करता है। आप एक्सटेंटेड वारंटी को भी खरीद सकते हैं, इसके अलावा अन्य कई ऐड ऑन सुविधाओं का लाभ भी कुछ खर्चे के साथ ले सकते हैं।
Motorola Edge 50 Pro के स्पेक्स और फीचर
Motorola के इस फोन में आपको एक 6.7-इंच की 1.5K pOLED Curved डिस्प्ले मिलती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। यह डिस्प्ले 2000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके अलावा इसमें आपको HDR10+ का सपोर्ट भी मिलता है। फोन स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा फोन में 12GB तक की रैम और 256GB स्टॉरिज भी मिलती है। फोन में 4500mAh की बैटरी मिलती है, जो 125W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।
कैमरा को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा, OIS के साथ दिया जा रहा है। इसके अलावा फोन में एक 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है और 10MP का टेलीफोटो लेंस भी इस सेटअप में है। यह आखिरी वाला कैमरा 3x Optical Zoom से लैस है। फोन के फ्रन्ट पर आपको एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।