Motorola Edge 50 Neo की कीमत में आई भारी गिरावट, खरीदने से पहले चेक करें टॉप 4 फीचर
Motorola Edge 50 Neo को इस समय आप सस्ते में खरीद सकते हैं।
Motorola का यह फोन आपको 11,000 रुपये में खरीदने के लिए मिल रहा है।
आइए जानते हैं कि आपको Motorola के इस फोन को क्यों खरीदना चाहिए।
अगर आप अपने पुराने फोन को सालों से इस्तेमाल करने के बाद अब थका हुआ, या कुछ आउटडेटेड महसूस कर रहे हैं तो यह समय है कि आपको एक नया फोन खरीद लेना चाहिए। अगर आप एक नया फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको बाजार में मोबाइल फोन्स की एक बड़ी लिस्ट मिलने वाली है, जो हर बजट श्रेणी में आपको मिलने वाली है। इतने मोबाइल फोन्स देखकर आप टेंशन में आ सकते हैं कि कौन से फोन को खरीदा जाए। ऐसे में हम आपको इस दिक्कत का समाधान लेकर आ चुके हैं। असल में हम आपको आज कम प्राइस वाली एक बेहतरीन डील के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।
असल में, Flipkart पर इस समय Month End Mobile Festival Sale चल रही है। इस साल में आपको Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन सस्ते दाम में मिल रहा है। आइए जानते है कि सेल के दौरान आप Motorola Edge 50 Neo को किस प्राइस में खरीद सकते हैं। हम आपको Motorola Edge 50 Neo को क्यों खरीदना चाहिए, इसके लिए इस फोन के टॉप 4 फीचर आदि के बारे में भी बताने वाले हैं, इन्हें देखकर आपको यह अंदाजा हो जाने वाला है कि Motorola Edge 50 Neo आपके लिए कैसा होने वाला है।
Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन का प्राइस ड्रॉप
अभी पिछले साल सितंबर महीने में Motorola ने अपने Motorola Edge 50 Neo संरतफोन को 23,999 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया था। इस फोन का डिजाइन बेहतरीन है। इसमें आपको एक आकर्षक वेगन लेदर बैक मिलता है, इस सेल में आपको फोन पर 30 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसके बाद फोन की कीमत 20,999 रुपये मात्र बचती है।
आप बैंक ऑफर और अन्य ऑफर का लाभ लेकर फोन को और सस्ते में खरीद सकते हैं। असल में Flipkart पर आपको Bank Offer और Exchange का लाभ भी दिया जा रहा है। इस फोन को आप Flipkart Axis Bank Card के साथ 5% का कैशबैक भी मिल सकता है।
अगर एक्सचेंज की बात करें तो आप Motorola Edge 50 Neo के 256GB स्टॉरिज मॉडल को अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 20,999 रुपये के आसपास की बचत कर सकते हैं। हालांकि, यह डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है। अगर आप लगभग लगभग 10,000 रुपये की भी बचत अपने पुराने फोन को देकर कर पाते हैं तो आप फोन को 10,999 रुपये के आसपास में खरीद सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह फोन आपके लिए एक बेस्ट डील हो सकता है।
Motorola Edge 50 Neo के टॉप 4 फीचर
Motorola के इस फोन में आपको एक 6.4-इंच की LTPO pOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 3000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा फोन में 5 साल का OS अपडेट भी दिया जा रहा है। Motorola के इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टॉरिज मिलती है। Motorola के इस फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा, एक 10MP का अन्य कैमरा और एक 13MP का तीसरा कैमरा मिलता है। फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।