लेटेस्ट Moto G34 5G की पहली सेल शुरू! डिजाइन से फीचर्स तक सब Awesome, पहली सेल में इतना सस्ता

Highlights

Moto G32 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में आज से खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है।

Moto G34 भारत में दो मेमोरी कन्फ़िगरेशन्स - 4GB + 128GB और 8GB + 128GB में आता है।

फोटोग्राफी के लिए यह हैंडसेट 50MP प्राइमरी शूटर और 2MP मैक्रो सेंसर ऑफर करता है।

Moto G34 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में आज से खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। G-सीरीज का यह लेटेस्ट हैंडसेट देश में पिछले हफ्ते लॉन्च हुआ था। इसकी कीमत भारत में 10,999 रुपए से शुरू होती है। यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और एड्रीनो 619 GPU से लैस है। आइए इसकी कीमत, लॉन्च ऑफर्स, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स पर एक नजर डालें।

Moto G34 5G: Price, Sale Details

Moto G34 भारत में दो मेमोरी कन्फ़िगरेशन्स - 4GB + 128GB और 8GB + 128GB में आता है जिनकी कीमत क्रमश: 10,999 रुपए और 11,999 रुपए रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत मोटोरोला इस लेटेस्ट हैंडसेट की खरीदारी पर 1000 रुपए का बम्प-अप एक्सचेंज ऑफर कर रहा है। इस डिवाइस की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। इसे चारकोल ब्लैक, आइस ब्लू और ओशन ग्रीन कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।

Moto G34: Specifications

मोटोरोला का यह नया फोन 6.5-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया है और यह एंड्रॉइड पर आधारित MyUX पर काम करता है। कम्पनी ने इस फोन में एक एंड्रॉइड वर्जन अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट्स का वादा किया है।

फोटोग्राफी के लिए यह हैंडसेट 50MP प्राइमरी शूटर और 2MP मैक्रो सेंसर ऑफर करता है। साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 16MP फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रिटेल बॉक्स में आपको 20W चार्जर मिलता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें साई-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक, स्टीरियो स्पीकर सेटअप, डॉल्बी एटमॉस, 3.5mm ऑडियो जैक और IP52-वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग शामिल है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles