Digit.in

iQOO ला रहा 16GB RAM और 120W फास्ट चार्जिंग वाला दमदार स्मार्टफोन, इस दिन है इंडिया लॉन्चिंग

Highlights

चीनी स्मार्टफोन निर्माता iQOO अपनी नई Neo-Series को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है।

अपकमिंग Neo 9 Pro स्मार्टफोन 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है।

यह स्मार्टफोन अपकमिंग OnePlus 12R को कड़ी टक्कर दे सकता है।

iQOO ला रहा 16GB RAM और 120W फास्ट चार्जिंग वाला दमदार स्मार्टफोन, इस दिन है इंडिया लॉन्चिंग

चीनी स्मार्टफोन निर्माता iQOO अपनी नई Neo-Series को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कम्पनी ने पुष्टि कर दी है कि यह नए नवेले iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन को देश में अगले महीने लॉन्च करेगा। कम्पनी ने अपने X (ट्विटर) हैंडल के जरिए खुलासा किया कि इस मॉडल को भारत में 22 फरवरी, 2024 को पेश किया जाएगा।

iQOO Neo 9 Pro Specs (Expected)

कुछ ऑनलाइन लीक्स के मुताबिक, अपकमिंग Neo 9 Pro स्मार्टफोन 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है जो 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 144Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। यह हैंडसेट एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस हो सकता है और कई स्टोरेज कन्फ़िगरेशन्स में उपलब्ध हो सकता है।

अफवाह है कि इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी शामिल हो सकती है जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा कहा जा रहा है कि यह एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित कम्पनी के अपने कस्टमाइज्ड UI के साथ आ सकता है।

कैमरा के मामले में इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलने की संभावना है। साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 16MP फ्रन्ट कैमरा दिया जा सकता है।

Neo 9 Pro Price (Expected)

Neo 9 Pro चीन में 12GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएन्ट के लिए RMB 3299 में लॉन्च हुआ था, जबकि 12GB/512GB, 16GB/512GB और 16GB/1TB वेरिएन्ट्स क्रमश: RMB 3299, RMB 3599 और RMB 3999 में आए थे। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन अपकमिंग OnePlus 12R को कड़ी टक्कर दे सकता है और इसके बेस वेरिएन्ट की कीमत लगभग 40,000 रुपए रखी जा सकती है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles