मात्र 7 हजार में लॉन्च हुआ 8GB RAM और 5000mAh बैटरी वाला नया Motorola फोन, फीचर्स एकदम तगड़े
मोटोरोला ने आज भारत में अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Moto G04 को लॉन्च कर दिया है।
इसमें 6.5-इंच LCD पैनल मिलता है जो HD+ रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।
यह स्मार्टफोन चार शेड्स; Concord Black, Sea Green, Satin Blue और Sunrise Orange में उपलब्ध होगा।
मोटोरोला ने आज भारत में अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Moto G04 को लॉन्च कर दिया है। Moto G34 और G24 Power के बाद यह इस साल रिलीज़ होने वाला अब तक का तीसरा मोटोरोला फोन है। नए G04 की कुछ खासियतों में 90Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट एंड्रॉइड वर्जन शामिल है। आइए इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालें।
Moto G04 Price, Availability
यह स्मार्टफोन भारत में 4GB + 64GB और 8GB + 128GB वेरिएन्ट्स में आया है जिनकी कीमत क्रमश: 6,999 रुपए और 7,999 रुपए रखी गई है। इसे 22 फरवरी से फ्लिपकार्ट,मोटोरोला की वेबसाइट और लीडिंग रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। यह चार शेड्स; Concord Black, Sea Green, Satin Blue और Sunrise Orange में उपलब्ध होगा।
Specifications
मोटो का यह स्मार्टफोन वॉटर-रिपेलेंट बॉडी के साथ आता है। इसमें 6.5-इंच LCD पैनल मिलता है जो HD+ रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए यह Unisoc T606 चिपसेट से लैस है जिसे 8GB तक रैम, 8GB वर्चुअल रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
इसके अलावा यह डिवाइस My UX पर काम करता है जो एंड्रॉइड 14 OS पर आधारित है। हालांकि, इसे कोई एंड्रॉइड अपग्रेड्स नहीं मिलने वाले हैं लेकिन यह पुष्टि हो चुकी है कि इसे 2 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिलेंगे। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी लगाई गई है जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी डिपार्टमेंट में सेल्फी के लिए 5MP फ्रन्ट कैमरा और बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ 16MP मेन कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ें: Jio Prepaid Plan: 28 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे किफायती रिचार्ज, बेनेफिट्स भी एकदम सॉलिड!
इसके अलावा हैंडसेट के अन्य फीचर्स में ड्यूल सिम स्लॉट, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ सिंगल स्पीकर और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है।