3000 रुपए सस्ता हो गया ये वॉटर प्रूफ 5G फोन, कम्पनी ने हमेशा के लिए घटाई कीमत, देखें नया प्राइस

Highlights

मोटोरोला ने भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto Edge 40 की कीमत को घटा दिया है।

यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन्स; वीवा मजेंटा, एक्लिप्स ब्लैक, नेब्यूला ग्रीन और ल्यूनर ब्लू में उपलब्ध है।

मोटोरोला का यह फोन एक 4600mAh बैटरी से पॉवर लेता है जो 68W टर्बोफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

मोटोरोला ने हाल ही में भारत में अपने बजट स्मार्टफोन Moto G54 की कीमत में कटौती की थी। अब, इस चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto Edge 40 की कीमत को घटा दिया है। यह 5G-सक्षम स्मार्टफोन 14 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है। यह प्रीमियम स्मार्टफोन एक अल्ट्रा-थिन मेटल फ्रेम और कर्व्ड वीगन लेदर मैट बैक के साथ आता है।

Moto Edge 40 New Price

मोटो का यह हैंडसेट पिछले साल मई में लॉन्च हुआ था और यह 29,999 रुपए की कीमत में आता है। लेकिन अब इस डिवाइस को 3000 रुपए का प्राइस कट मिला है। कीमत में कटौती के बाद Edge 40 को 26,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन्स; वीवा मजेंटा, एक्लिप्स ब्लैक, नेब्यूला ग्रीन और ल्यूनर ब्लू में उपलब्ध है। साथ ही कम्पनी IDFC और बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड पर 10% इन्स्टेन्ट डिस्काउंट भी पेश कर रही है।

Edge 40 Specifications

यह हैंडसेट 6.55-इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 1080x 2400 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। साथ ही यह स्क्रीन 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करती है जिससे इसमें वाईब्रेन्ट और स्मूद विजुअल अनुभव मिलता है। इस डिवाइस को पॉवर देने वाला एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 8020 चिपसेट है जिसे 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

यह हैंडसेट एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और ड्यूल सिम कार्ड फंक्शनैलिटी को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के मामले में Edge 40 एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एक LED फ्लैश शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है।

मोटोरोला का यह फोन एक 4600mAh बैटरी से पॉवर लेता है जो 68W टर्बोफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अधिक सुविधा के लिए इसमें 15W वायरलेस और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा पानी और धूल से बचाव के लिए मोटो एज 40 को IP68 रेटिंग भी मिली हुई है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles