Digit.in

WhatsApp का नया धमाका, 2GB तक की फाइल्स चुटकियों में होंगी शेयर, आ रहा कमाल का फीचर

Highlights

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म का यह फ़ाइल-शेयरिंग फीचर एंड्रॉइड के 'Nearby Share' फीचर जैसा है।

टेक्स्ट मेसेजेस और कॉल्स की तरह फ़ाइल शेयरिंग का भी एंड-टू-एंड इंक्रिप्शन किया जा सकेगा।

हाल ही में व्हाट्सएप ने चैनल्स पर कई सारे नए फीचर्स पेश किए थे जो ओवरऑल यूजर अनुभव को बेहतर बनाते हैं।

WhatsApp का नया धमाका, 2GB तक की फाइल्स चुटकियों में होंगी शेयर, आ रहा कमाल का फीचर

WhatsApp कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को नजदीकी लोगों के साथ आसानी से फाइल्स शेयर करने में मदद करेगा। मेसेजिंग प्लेटफॉर्म का यह फ़ाइल-शेयरिंग फीचर एंड्रॉइड के 'Nearby Share' फीचर जैसा है जिसके इस्तेमाल के लिए यूजर्स का फिजिकली एक-दूसरे के नजदीक होना जरूरी है।

ऐसे काम करेगा WhatsApp का फ़ाइल-शेयरिंग फीचर

WABetaInfo की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग फ़ाइल-शेयरिंग फीचर वर्तमान में व्हाट्सएप बीटा पर एंड्रॉइड 2.24.2.17 के लिए उपलब्ध है। इस फीचर के जरिए फाइल्स भेजने और प्राप्त करने के लिए यूजर्स को एक नया सेक्शन खोलना होता है। यूजर्स साइज़ में 2GB तक की फाइल्स शेयर कर सकेंगे।

इसके अलावा, ऐसा लगता है कि इस फीचर की मदद से शेयर रिक्वेस्ट जनरेट के लिए यूजर्स को अपने डिवाइस को हिलाना पड़ेगा और फाइल्स केवल उन्हीं यूजर्स को भेजी जा सकती हैं जो उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल हैं। व्हाट्सएप के जरिए किए जाने वाले टेक्स्ट मेसेजेस और कॉल्स की तरह फ़ाइल शेयरिंग का भी एंड-टू-एंड इंक्रिप्शन किया जा सकेगा।

हालांकि, यह फंक्शनैलिटी एक ऐसे फीचर को दोहराती है जो एंड्रॉइड के पास पहले से ही कई सालों से है, लेकिन एन्हांस्ड इंक्रिप्शन इस फ़ैक्ट के साथ जुड़ा हुआ है कि फोन उन लोगों से छिपा रहता है जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं हैं।

रिपोर्ट्स यह सुझाव देती हैं कि व्हाट्सएप का फ़ाइल-शेयरिंग फीचर वर्तमान में डेवलपमेंट में है और ऐप के भविष्य के वर्जन में उपलब्ध हो सकता है, लेकिन यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह ऐप के स्टेबल वर्जन पर कब उपलब्ध होगा।

whatsapp soon to roll out file sharing feature

चैनल्स के लिए रोल आउट हुए कई नए फीचर्स

हाल ही में व्हाट्सएप ने चैनल्स पर कई सारे नए फीचर्स पेश किए थे जो ओवरऑल यूजर अनुभव को बेहतर बनाते हैं। नए फीचर्स की मदद से यूजर्स चैनल्स के लिए वॉइस अपडेट्स भेज सकते हैं और पोल्स बना सकते हैं। अब मेसेजिंग प्लेटफॉर्म कथित तौर पर एक नए 'कैलेंडर सर्च' ऑप्शन पर काम कर रहा है जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से पुराने मेसेजेस खोज सकेंगे।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles