Motorola ने नए अवतार में उतारा ये धाकड़ फोन, 9000 रुपए से भी कम में हैवी रैम और स्टोरेज, सेल आज से शुरू

Motorola ने नए अवतार में उतारा ये धाकड़ फोन, 9000 रुपए से भी कम में हैवी रैम और स्टोरेज, सेल आज से शुरू
HIGHLIGHTS

इस साल की शुरुआत में Motorola ने भारत में E13 मॉडल को लॉन्च किया था।

अब कंपनी ने इसका एक बिल्कुल नया वेरिएंट पेश किया है जिसमें अधिक रैम और स्टोरेज मिलता है।

Moto E13 का नया 8GB रैम और 128GB कन्फ़िगरेशन समान रंगों में उपलब्ध है।

इस साल की शुरुआत में Motorola ने भारत में E13 मॉडल को लॉन्च किया था। यह डिवाइस एक बजट स्मार्टफोन है जो दो स्टोरेज कन्फ़िगरेशंस में आया था। लेकिन अब कंपनी ने इसका एक बिल्कुल नया वेरिएंट पेश किया है जो पहले से अधिक रैम और इंटरनल स्टोरेज ऑफर करता है। 

यह भी पढ़ें: UPI Lite से अब 200 के बजाए 500 रुपए तक भेज सकेंगे बिना UPI पिन के, RBI ने बढ़ाई पेमेंट लिमिट

Moto E13 8GB + 128GB: कीमत और उपलब्धता 

Moto E13 का नया 8GB रैम और 128GB कन्फ़िगरेशन समान रंगों में उपलब्ध है जिनके नाम कॉस्मिक ब्लैक, ऑरोरा ग्रीन और क्रीमी व्हाइट हैं। इस वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए रखी गई है और यह आज से सेल में जाएगा। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और लीडिंग रिटेल स्टोर्स, जैसे My Jio और यहाँ तक कि Jio Mart Digital से भी खरीदा जा सकता है। इस नए वेरिएंट की खरीद के साथ मोटोरोला 2500 रुपए तक के डिस्काउंट बेनेफिट भी पेश कर रहा है। 

Moto E13

Moto E13: स्पेसिफिकेशन्स 

Moto E13 की खसियतों के बारे में बात करें तो यह हैंडसेट 6.5-इंच  LCD पैनल के साथ आता है जिसमें HD+ रिज़ॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। फोन के अंदर Unisoc T606 प्रोसेसर दिया है जिसे 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड स्लॉट के ज़रिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 13 गो एडिशन पर चलता है और इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट भी मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: OnePlus Open की भारतीय कीमत लीक, क्या Galaxy Z Fold 5 को पटखनी देगा OnePlus का पहला फोल्डेबल फोन?

Moto E13

Moto E13 के बैक पर 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और सामने की तरफ 5-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस को पॉवर देने के लिए इसमें 5000 mAh बैटरी लगाई गई है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन के अन्य जरूरी फीचर्स में 3.5mm हेडफोन जैक, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0 और IP52 स्प्लैश रेसिस्टेंस रेटिंग शामिल है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo