Micromax YU5 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ Geekbench पर आया नजर

HIGHLIGHTS

माइक्रोमैक्स जल्द ही एक नए स्मार्टफोन के साथ बाजार में आएगी नजर, इस डिवाइस को Micromax YU5 नाम से पेश किया जा सकता है।

Micromax YU5 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ Geekbench पर आया नजर

माइक्रोमैक्स को लेकर काफी समय जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर यह कंपनी कोई डिवाइस लॉन्च करने वाली है कि नहीं। हालाँकि अब इंटरनेट पर Micromax के एक डिवाइस को लेकर जानकारी सामने नहीं आ रही है। आपको बता दें कि Geekbench की लिस्टिंग की मानें तो एक डिवाइस Micromax YU5 को लेकर जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग में स्मार्टफोन के स्पेक्स और अन्य चीजों की जानकारी सामने आई है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालाँकि इस डिवाइस को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 के साथ लॉन्च नहीं किया जाने वाला है, लेकिन इसमें स्नेपड्रैगन 625 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इस चिपसेट को हमने Xiaomi Mi A1 डिवाइस में भी देखा है। इसके अलावा यह Xiaomi और Motorola के भी कई डिवाइस में सामने आया है। 

Paytm मॉल इन पॉवर बैंक्स पर दे रहा है खास ऑफर्स

इस लिस्टिंग की अगर मानें तो इस डिवाइस को एंड्राइड One प्रोग्राम के तहत लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एक 1.08GHz वाला स्नेपड्रैगन 625 चिपसेट हो सकता है। फोन में एक 3,000mAh क्षमता की बैटरी होने की भी उम्मीद है। हालाँकि इसमें एक 2GB रैम होने के आसार हैं, जो इसके प्रोसेसर को देखते हुए एक ख़राब बात कही जा सकती है। 

असल में इस डिवाइस को लगभग 3GB की रैम के साथ लॉन्च किया जाना चाहिए। ऐसा भी कह सकते हैं कि इस मामले में कंपनी अभी भी पीछे है, क्योंकि वह बढ़िया कीमत में ज्यादा रैम अपने स्मार्टफोंस में उपलब्ध नहीं करा पाती है। 

अभी पिछले कुछ समय में हमने कम कीमत में आने वाले कुछ डिवाइस में 4GB से 6GB तक की भी रैम को देखा है। लेकिन अगर माइक्रोमैक्स की अगर चर्चा करें तो यह अभी भी काफी पीछे है, इस मामले में कंपनी को कुछ सुधार करने की जरूरत है। क्योंकि शायद इसीलिए ऐसा भी सामने आया है की कंपनी की सेल भी कुछ प्रभावित हो रही है। 

Paytm मॉल इन पॉवर बैंक्स पर दे रहा है खास ऑफर्स

अभी अगर पिछले साल की चर्चा तो कंपनी ने माइक्रोमैक्स कैनवास इनफिनिटी डिवाइस को कम कीमत में फुल-व्यू डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन इसे ज्यादा लोगों द्वारा पसंद नहीं किया गया था। इस नए डिवाइस को कंपनी अपने YU टेलीवेंचर्स के अंतर्गत लॉन्च कर सकती है।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo