माइक्रोमैक्स कैनवस यूनाइट 4 प्लस कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

HIGHLIGHTS

माइक्रोमैक्स कैनवस यूनाइट 4 प्लस स्मार्टफ़ोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है.

माइक्रोमैक्स कैनवस यूनाइट 4 प्लस कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अभी हाल ही में बाज़ार में कैनवस यूनाइट 4 और कैनवस यूनाइट 4 प्रो को पेश किया था. अब कंपनी की वेबसाइट पर एक नया फ़ोन कैनवस यूनाइट 4 प्लस लिस्ट किया गया है. हालाँकि इस लिस्टिंग में इस फ़ोन की कीमत के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. यह फ़ोन वाइट, ग्रे, स्लिवर और शैम्पेन रंग में उपलब्ध होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] LG G5 Review in Hindi Video

माइक्रोमैक्स कैनवस यूनाइट 4 प्लस स्मार्टफ़ोन को मेटल बॉडी के साथ पेश किया गया है. यह एक फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है. फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में ही मौजूद है. यह स्मार्टफ़ोन इंडस ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है. यह 12 रीजनल लैंग्वेजेज के सपोर्ट के साथ भी आता है. 

माइक्रोमैक्स कैनवस यूनाइट 4 प्लस स्मार्टफ़ोन 5-इंच की HD डिस्प्ले के साथ आता है. इसका रेजोल्यूशन 1280×720 पिक्सल है. यह डिस्प्ले कोर्निंग गोरिला ग्लास 3 से लैस है. यह फ़ोन 1GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2GB की रैम के साथ पेश किया गया है. इस फ़ोन में 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है, स्टोरेज को माइक्रो-SD कार्ड के जरिये 64GB तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें 8 मेगापिक्स का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. यह एंड्राइड लोलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 2500mAh की बैटरी भी मौजूद है.

इसे भी देखें: लेनोवो K5 नोट 20 जुलाई को आयेगा भारत

इसे भी देखें: फिजिकल कीबोर्ड्स अभी भी है डिमांड में: ब्लैकबेरी

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma