Mi Box 4K अब मी.कॉम पर सेल के लिए हुआ उपलब्ध

Mi Box 4K अब मी.कॉम पर सेल के लिए हुआ उपलब्ध
HIGHLIGHTS

दाम है Rs 3,499

मी.कॉम पर है उपलब्ध

शाओमी ने हाल ही में अपने मी ब्रांड के तहत नए प्रोडक्टस को भारत में लॉन्च किया है जिसमें Mi 10 5G और Mi wireless earphones आदि शामिल हैं। साथ ही कंपनी ने नया Mi Box 4K भी लॉन्च किया है जिसका दाम Rs 3,499 रखा गया है। डिवाइस को अब मी.कॉम पर उपलब्ध कर दिया गया है। इससे पहले डिवाइस को 10 मई को पहली दफा फ्लिपकार्ट, मी.कॉम, मी स्टूडियो और मी होम पर सेल किया गया था। Mi Box 4K को टक्कर देने के लिए भारत में पहले ही Amazon Fire TV Stick 4K मौजूद है।  

Xiaomi का Mi Box 4K दरअसल Fire TV 4K की तुलना में अधिक किफ़ायती है। Fire TV 4K की Fire TV Stick अलेक्सा वॉयस रिमोट के साथ Rs 5,999 में मिलती है। यह ध्यान देना होगा कि शाओमी अभी डिवाइस की सेल केवल ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में ही शूरु कर रहा है।

Mi Box 4K फीचर्स

Xiaomi ने भारत में Mi TV के लॉन्च के साथ ही स्मार्ट टीवी मार्केट को नया रूप दिया है। Mi Box 4K के ज़रिए कंपनी ऐसे यूज़र्स को टार्गेट करेगी जो अब भी दूसरी कंपनियों के स्मार्ट TV उपयोग कर रहे हैं। अगर आप नॉन-स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके बारे में सोचना चाहिए बल्कि स्मार्ट टीवी यूज़र्स को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। कुछ बेसिक स्मार्ट टीवी केवल नेटफ्लिक्स या ब्राउज़र आदि ही ऑफर करते हैं। इसलिए Amazon Prime Video या Hotstar आदि के लिए शाओमी का Mi Box 4K एक सोल्यूशन है।

Mi Box 4K  एक 4K स्ट्रीमिंग डिवाइस है। हालांकि, यह किसी भी टीवी के साथ काम कर सकता है और आपके टीवी के रेजोल्यूशन को एडाप्ट कर सकता है। यह Android TV इंटरफेस पर क्रोमकास्ट बिल्ट-इन के साथ काम करता है और ड्यूल बैंड WiFi सपोर्ट करता है। डिवाइस को Dolby Audio  सपोर्ट दिया गया है और यह स्मार्ट डिवाइसेज़ को भी कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा, यह गूगल असिस्टेंट सपोर्ट करता है। यह दुनिया का पहला android स्ट्रीमिंग डिवाइस है जो OTA अपडेट के साथ गूगल डाटा सेवर फीचर ऑफर करता है।  

Xiaomi Mi Box 4K को HDMI के ज़रिए TV और इंटेरेंट से कनैक्ट किया जा सकता है। आपके एक्सटर्नल डिवाइसेज़ कनैक्ट करने के लिए USB पोर्ट और वायरलेस हैडफोंस कनैक्ट करने के लिए Bluetooth 4.2 दिया गया है। इसके रिमोट में Amazon Prime Video, Netflix और Google Assistant के लिए डेडिकटेड बटन दिया गया है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo