Mi A3 का दाम कम होकर हुआ इतना…जानें 3 मुख्य फीचर्स

Mi A3 का दाम कम होकर हुआ इतना…जानें 3 मुख्य फीचर्स
HIGHLIGHTS

Rs 11,999 में खरीद सकते हैं डिवाइस

दो वैरिएंट में है उपलब्ध

Amazon, Flipkart और मी.कॉम पर नए प्राइस में खरीदें

Xiaomi ने भारत में अपने Mi A3 smartphone के दाम को कम कर दिया है। यह कम्पनी का Android One डिवाइस है जिसकी कीमत में Rs 1,000 की कटौती होने के बाद फोन को Rs 11,999 में खरीदा जा सकता है। फोन को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था और इसके 4GB रैम तथा 64GB स्टोरेज वैरिएंट का दाम Rs 12,999 रखा गया था। Mi A3 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को अब Rs 14,999 के दाम में खरीद सकते हैं। शाओमी इंडिया के चीफ Manu Kumar Jain ने ट्वीट के ज़रिए यह जानकारी साझा की है। Mi A3 का नया दाम Amazon, Flipkart और मी.कॉम पर उपलब्ध है।

Mi A3 डिस्प्ले

यूज़र्स को डिवाइस की दोनों साइड Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। Mi A3 पिछले Mi A2 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है। Mi A3 में आपको 6.08-inch HD+ Dot Notch screen Super AMOLED  मिलती है। यह फ़ोन in-display fingerprint sensor के साथ आता है।

Mi A3 AI स्मार्ट ट्रिपल कैमरा

Mi A3 को कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप एक साथ पेश किया है। इसमें आपको एक 48-megapixel primary Sony IMX586 sensor अपर्चर f/1.79 lens, 8-megapixel secondary sensor 118-degree wide-angle और अपर्चर f/1.79 lens के साथ, डेप्थ सेंसिंग के लिए 2-megapixel tertiary sensor मिलता है। स्मार्टफोन में 32-megapixel selfie camera अपर्चर f/2.0 lens के साथ दिया गया है।

Mi A3 परफॉरमेंस

Xiaomi Mi A3 Qualcomm Snapdragon 665 SoC,Adreno 610 GPU से लैस है और यह 6GB of LPDDR4X RAM का साथ आता है। यूज़र्स को यह दो वैरिएंट में मिलता है जिसमें 4GB + 64GB and 6GB + 128GB variant शामिल हैं। इसमें 4,030 mAh बैटरी दी गयी है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

Mi A3 में आपको night mode भी मिलता है जिससे आप लो लाइट में भी शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं। Mi A3 Google Assistant, Google Photos, Google Lens, Digital Wellbeing tools सपोर्ट के साथ आता है। इसमें आपको USB Type-C port, और 3.5mm audio jack मिलता है। Mi A3 में IR blaster, P2i coating भी दी गयी है। डिवाइस को कुछ समय पहले Android 10 अपडेट मिलने की भी घोषणा की गई थी।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo