Mi A3 को मिलना शुरू हुआ एंड्राइड 10 का अपडेट

Mi A3 को मिलना शुरू हुआ एंड्राइड 10 का अपडेट
HIGHLIGHTS

MIUI 11 के साथ आया एंड्राइड 10

Mi A3 को मिल रहा है लेटेस्ट अपडेट

Mi A3 को जल्द ही Android 10 अपडेट मिलने वाला है और Xiaomi ने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह खुलासा किया है। Mi A3 गूगल के एंड्राइड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। कंपनी के Redmi K20 Pro, Redmi K20, Mi 8 और Mi 9 को एंड्राइड 10 के साथ MIUI 11 अपडेट मिल चुका है।

शाओमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से Android 10 के रिलीज़ की घोषणा की गई है। कम्पनी ने ट्वीट में एक यूज़र का रिप्लाई करते हुए बताया कि फ़रवरी के मध्य में Mi A3 के लिए अपडेट जारी कर दिया जाएगा।

Mi A3 Specs

यूज़र्स को डिवाइस की दोनों साइड Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। Mi A3 पिछले Mi A2 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है। Mi A3 में आपको 6.08-inch HD+ Dot Notch screen Super AMOLED  मिलती है। यह फ़ोन in-display fingerprint sensor के साथ आता है।

Mi A3 को कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप एक साथ पेश किया है। इसमें आपको एक 48-megapixel primary Sony IMX586 sensor अपर्चर f/1.79 lens, 8-megapixel secondary sensor 118-degree wide-angle और अपर्चर f/1.79 lens के साथ, डेप्थ सेंसिंग के लिए 2-megapixel tertiary sensor मिलता है। स्मार्टफोन में 32-megapixel selfie camera अपर्चर f/2.0 lens के साथ दिया गया है।

Mi A3 में आपको night mode भी मिलता है जिससे आप लो लाइट में भी शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं। Mi A3 Google Assistant, Google Photos, Google Lens, Digital Wellbeing tools सपोर्ट के साथ आता है। Xiaomi Mi A3 Qualcomm Snapdragon 665 SoC,Adreno 610 GPU से लैस है और यह 6GB of LPDDR4X RAM का साथ आता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo