Mi 30W Wireless Charger इस दाम में हुआ लॉन्च

Mi 30W Wireless Charger इस दाम में हुआ लॉन्च
HIGHLIGHTS

Rs 2,299 में लॉन्च

प्री-ऑर्डर के तहत Rs 1,999 में उपलब्ध

Xiaomi ने भारत में अपना Mi 10 5G फोन लॉन्च कर दिया है और साथ ही Mi 30W Wireless Charger को भी लॉन्च किया है। कंपनी का नया वायरलेस चार्जर 30W वायरलेस चार्जिंग और Qi स्टैंडर्ड पर आधारित है। हीट को कम करने के लिए यह बिल्ट-इन कूलिंग फैन के साथ आया है। Mi 30W Wireless Charger OnePlus की Warp Charge 30 Wireless Charger को टक्कर देगा।

Mi 30W Wireless Charger प्राइस

Mi 30W Wireless Charger का दाम Rs 2,299 है। हालांकि, चार्जर को स्पेशल प्री-ऑर्डर के तहत Rs 1,999 में खरीदा जा सकता है। डिवाइस को मी.कॉमपर 18 मई से सेल किया जाएगा। चार्जर को पिछले साल सितंबर में चीन में दिखाया गया था।      

शाओमी अपने इस चार्जर के ज़रिए वनप्लस के चार्जर को टक्कर देगा। याद दिला दें, OnePlus Warp Charge 30 Wireless Charger को पिछले महीने Rs 3,990 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, अभी देश में इसे सेल किया जाना बाकी है।

Mi 30W Wireless Charger कूलिंग फैन के साथ आता है जो हीट को कम करता है। यह वर्टिकल एयर डक्ट डिज़ाइन के साथ आया है। Mi 30W Wireless Charger यूनिवर्सल-एक्सैप्टेड QI स्टैंडर्ड पर आधारित है। इसका मतलब है यह Mi 10 5G के अलावा, अन्य कंपनियों जैसे Apple और Samsung के वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने वाले डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। चार्जर 30W Wireless चार्जिंग ऑफर करता है। हालांकि, नॉन-शाओमी डिवाइसेज़ के लिए यह स्टैंडर्ड 10W वायरलेस चार्जिंग ऑफर करता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo